भल्ला काॅलेज स्टेडियम के बाहर लगा प्रवासियों को जमावड़ा
प्रवासियों के क्षेत्र में गंदगी फैलाने से नगारियों में बीमारी फैलने की आंशका
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। लाॅकडाउन के दौरान हरिद्वार में फंसे कुछ प्रवासी अपने घरों को जाने के लिए भल्ला काॅलेज स्टेडियम के बाहर ढेरा डाले हुए है। प्रवासियों का आरोप हैं कि उनको प्रशासन की ओर से कोई सही जानकारी उपलब्ध् नहीं करायी जा रही है। जिनमें कुछ तो ऐसे प्रवासी भी मौजूद हैं, जिनका ठहरने का कोई व्यवस्था तक नहीं है। जोकि रात को वह आसपास ही अपना आशियाना बना रहे हैं, जिनके फ्रेश होने की कोई समुचित व्यवस्था न होने पर वहां की गलियों में ही गंदगी फैलाई जा रही है। जिससे क्षेत्र के नागरिकों में बीमारी फैलने की आशंका से भय का माहौल बना हुआ है। वहीं मायापुर चौकी प्रभारी पर कई प्रवासियों ने अभद्रता व पीटने की धमकी का आरोप लगाया है। बताते चले कि प्रशासन की ओर से विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रवासियों को भल्ला काॅलेज स्टेडियम में बने अस्थाई बस अड्डे के द्वारा उनके गृह जनपदों में भेजने का क्रम जारी है। वहीं विभिन्न राज्यों सहित उत्तराखण्ड के भी कई प्रवासी अपने-अपने घरों को जाने के लिए लगातार भल्ला काॅलेज स्टेडियम पहुंचकर प्रयास कर रहे है। लेकिन दुखद पहलु यह हैं कि प्रशासन अन्य राज्यों के प्रवासियों को छोड़ो अपने ही प्रदेश उत्तराखण्ड के प्रवासियों को उनके गृह जनपदों तक नहीं पहुंचा पा रहा है। प्रवासियों का आरोप हैं कि उनके द्वारा मेडिकल की औपचारिकता पूर्ण कर लिए जाने के बाद भी उनको 10-15 दिनों से चक्कर लगवाये जा रहे है। जिनको घर भेजने के सम्बंध् में कोई सही जानकारी उपलब्ध् नहीं करायी जा रही है। भल्ला काॅलेज स्टेडियम में बने अस्थाई बस अड्डे के बाहर उत्तराखण्ड सहित अन्य राज्यों के प्रवासियों का जमघट लगा हुआ है। जिनमेें ऐसे प्रवासी भी मौजूद हैं, जिनके ठहरने की कोई व्यवस्था प्रशासन की ओर से नहीं की गयी है और रात को वह स्टेडियम के बाहर क्षेत्र में अपना आशियाना बनाये हुए है। जिनके फ्रेश होने की भी समुचित व्यवस्था न होने पर उनके द्वारा क्षेत्र के आसपास की गलियों में गंदगी फैलाई जा रही है। जिससे क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों में बीमारी फैलने का आशंका का भय बना हुआ है। उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग निवासी विनोद पुत्र बच्चूलाल का कहना हैं कि उनका 14 लोगों का एक दल पिछले 12 मई को बस के जरिये अहमदाबाद से हरिद्वार पहुंचा है। और चार दिनों से अपने घर रूद्रप्रयाग जाने के लिए लगातार भल्ला काॅलेज स्टेडियम बने अस्थाई बस अड्डे के चक्कर लगा रहे है। उनके सभी साथियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर लम्बी लाईन में लगकर मेडिकल भी बनवा लिए, मगर उसके बावजूद प्रशासन उनको घर नहीं भेज पा रहा है। वहीं कुशीनगर यूपी निवासी दिलीप कुमार गुप्ता पुत्र स्व. शिवलाल का कहना हैं कि उनको 15 सदस्यों का दल पिछले 30 अप्रैल से अपने घर जाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं, उनको भी सही जानकारी नहीं दी जा रही है। प्रवासी मुन्ना कुमार पुत्र मनोहर निवासी बिहार के बताया कि उनका 4 सदस्य दल भी अपने घरों को जाने के लिए लगातार चक्कर लगा रहे है। उनको भी सही जानकारी नहीं दी जा रही। जबकि उनके द्वारा भी सरकारी जिला अस्पताल से मेडिकल बनवा लिया गया है। दिलीप कुमार गुप्ता व मुन्ना कुमार सहित अन्य प्रवासियों ने तो मायापुर चौकी प्रभारी पर अभद्रता और पीटने की धमकी देने आरोप लगाया हैं साथ ही ऐलान किया हैं कि उनकी किसी से भी शिकायत कर दो, उनका कोई कुछ नही बिगाड सकता। वहीं इन्दौर मध्य प्रदेश निवासी निरमा मीणा ने बताया कि उनका सात सदस्यों का दल लाॅकडाउन के पूर्व से हरिद्वार में फंसा हैं। आरोप हैं कि उनकी अधिकारियों के यहां चक्कर लगाते-लगाते चप्पल तक घिस गयी। लेकिन कोई समाधान और सही जानकारी नहीं दी जा रही है। ऐसे कई अन्य प्रवासी भी भल्ला काॅलेज स्टेडियम अस्थाई बस अड्डे के बाहर अपने-अपने घरों को जाने के लिए प्रशासन की हरी झण्डी मिलने का इंतजार कर रहे है।

