शिवालिकनगर के समीप हुई घटना
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। बीती रात स्कारपियो और इण्डिका कार की सीधी भिड़त में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी मृतक व घायल के परिजनों को भेज दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवालिक नगर के पास हरिद्वार ओर से जा रही स्कारपियो कार दूसरी ओर से आ रही इण्डिका कार के साथ सीधी भिड़त हो गयी। घटना में स्कारपियो कार में सवार सोमवीर पुत्र दलीप उम्र करीब 25 वर्ष निवासी राजगढ चुरू राजस्थान और अनूप निवासी हिसार हरियाणा गम्भीर रूप से घायल हो गये। जबकि इण्डिका कार में सवार मामूली रूप से घायल हो गये। स्कारपियो सवारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सोमवीर सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जानकारी उनके परिजनों को भेज दी है।
