पुलिस ने एक को छोडा, दो का किया चलान
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। पीआरडी जवानों ने गंगा घाट पर शराब पीते तीन हरियाणा के लोगों को दो शराब की बोतल के साथ दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन हरकी पौड़ी चौकी पुलिस ने एक आरोपी को छोड दिया और दो के खिलाफ नशे में हंगामा करते हुए चलान कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम के अतिक्रमण अभियान में लगे पीआरडी जवानों ने सोमवार की सुबह सीसीआर टाॅवर के समीप गंगा घाट पर हरियाणा के तीन लोगों ने शराब पीते हुए दबोच लिया। जिनके पास से दो अग्रेंजी शराब की बोतल भी बरामद की। पीआरडी जवानों ने तीनों आरोपियों ने हरकी पौड़ी पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन पुलिस ने एक आरोपी को छोड दिया और दो आरोपियों शमशेर पुत्र पूरणमल और अनिल पुत्र रामपाल सिंह निवासीगण खेडी गुर्जर गनौर सोनीपत हरियाणा के खिलाफ घंटाघर के पास नशे में हंगामा कर दर्शाते हुए चलान कर दिया।
