आरोपी की निशानदेही से चोरी का माल बरामद
पुलिस को चकमा देकर हुआ था मुगल सराय स्टेशन से फरार
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। दो माह पूर्व जगजीतपुर में हुई चोरी के दूसरे आरोपी को कनखल पुलिस ने गिरफ्रतार कर चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मई 2018 को नितीन वालिया पुत्र राकेश वालिया निवासी छतरीवाला कुंआ जगजीतपुर कनखल के घर का दिनदहाड़े ताला तोड कर अज्ञात चोरों ने सोने के जेवर व मोबाइल लेकर फरार हो गये थे। जिसके सम्बंध् में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरों को दबोचने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेज खंगाली गयी। जिसमें दो युवक नजर आये, जिनके सम्बंध् में पुलिस ने मुखबिरों को भी लगाया था। बताया जा रहा हैं कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी दीपक वर्मा पुत्र रघुवीर शरण वर्मा निवासी धामपुर बिजनौर यूपी को 05 जून को गिरफ्रतार किया था। जिसकी निशानदेही से पुलिस ने चोरी का कुछ माल बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने एक अन्य साथी पप्पी उर्फ बप्पी सैनी पुत्र राम सैनी निवासी पुलवाड़ी सिलिकुडी दार्जलिंग पश्चिम बंगाल बताया। पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी और सविलांस का इस्तेमाल करते हुए आरोपी बप्पी सैनी को 13 जुलाई को पश्चिम बंगाल से गिरफ्रतार कर लिया और उसको कोर्ट में पेशकर हरिद्वार लाया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी 15 जुलाई को मुगलसराय रेलवे स्टेशन से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसके सम्बंध् में पुलिस ने जीआरपी मुगल सराय थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया और कोर्ट को पूरी स्थिति से अवगत कराया गया। इसी दौरान तलाश के दौरान कनखल पुलिस को सूचना मिली कि दूसरा आरोपी धामपुर पूर्व दबोचे गये आरोपी दीपक वर्मा के भाई संजय वर्मा के घर पर मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी बप्पी सैनी को धामपुर के पास नगीना तिराहे से गिरफ्रतार कर लिया। जिसकी निशानदेही से पुलिस ने चोरी के शेष माल भी बरामद कर लिया। बताया जा रहा हैं कि बप्पी सैनी ने चोरी के माल को संजय वर्मा को बेचने के लिए दिया था। जोकि सुनार था और उसी से हिसाब किताब करने उसके पास आया था। पुलिस ने आरोपी बप्पी सैनी के खिलाफ भी सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
