♦युवती देहरादून की रहने वाली, मौजूद वक्त मगेंतर अंश के साथ थी रह रही
♦घटना के पीछे पुरानी रंजिश मानी जा रही, पुलिस को नहीं मिली तहरीर
♦फॉयर करने वाले युवक का नाम लक्की प्रकाश में आया, पुलिस तलाश में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्र के मायापुर क्षेत्र में बीती देर रात झगडे में एक युवती गोली लगने से घायल हो गई। घायल युवती को उपचार के लिए उप जिला मेला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल की स्थिति को देखते हुए उसको हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाते हुए, प्रकाश में आये आरोपी की तलाश में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक घटना के सम्बंध में घायल युवती की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। लेकिन पुलिस पीडित परिवार के लगातार सम्पर्क में है। पुलिस का कहना हैं कि तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात मायापुर चौकी क्षेत्र स्थित नगर निगम से सटी गंगा विहार कैनाल कॉलोनी में हुए झगड़े में एक युवती गोली लगने से घायल हो गयी। घायल युवती को उपचार के लिए उप जिला मेला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने युवती की हालत देखते हुए उसको एम्स ऋषिकेश हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। घायल युवती का नाम केसर तपवाल उम्र 21 वर्ष बताया जा रहा है।
सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल और उप जिला मेला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। लेकिन झड़ने की असल वजह क्या रही ? इस बात की जानकारी नहीं लग पाई हैं। चौकी पुलिस ने मामले से आलाधिकारियों को अवगत कराया गया हैं। पीडित परिवार के लोग एम्स में होने के कारण घटना के सम्बंध में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस को फॉयर करने वाले युवक का नाम लक्की प्रकाश में आया है। पुलिस लक्की दबोचने के लिए उसके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी करने में जुटी है। पुलिस का दावा हैं कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बताया जा रहा हैं कि घायल युवती मूल रूप से देहरादून की रहने वाली है। जिसका रिश्ता गंगा विहार कैनाल कॉलोनी मायापुर निवासी अंश के साथ हो रखा है। और वह उसी के साथ मौजूद वक्त में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक अंश देर रात बर्थ-डे पार्टी से घर लौटा था, तभी उसके पीछे कुछ लडके भी उसके घर में घुस गये और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान किसी युवक ने फॉयर झौक दिया, इसी दौरान युवती के बीच में आ जाने के कारण गोली युवती केसर तपवाल के जा लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि बीती देर रात पुलिस को सूचना मिली कि नगर निगम से सटी गंगा विहार कैनाल कॉलोनी में एक युवती को गोली लगी है। सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो मालूम हुआ कि घायल युवती को उपचार के लिए उप जिला मेला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसको उपचार के लिए एम्स रेफर कर दिया है। पुलिस घायल युवती के परिजनों से सम्पर्क में हैं और घटना की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। जांच में पता चला हैं कि लक्की नाम के युवक ने गोली चलाई है। घटना के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस आरोपी को तलाश में जुटी है, जिसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
