सफाई की जिम्मा नगर निगम का, यूजर चार्ज वसूली करना गलत
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। आम आदमी पार्टी जिला प्रवक्ता हेमा भण्डारी ने मीडिया को जारी बयान में कहा हैं कि आप व्यापारियों द्वारा नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन को अपना समर्थन देते हुए यूजर चार्ज पर रोक लगाने की मांग की है। कहा कि पहले से कोरोना की मार झेल रहे व्यापारियों पर नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था के नाम पर यूजर चार्ज लगाना न्याय संगत नही है, इसपर तत्काल प्रभाव से रोक लगनी चाहिए। सफाई व्यवस्था का जिम्मा नगर निगम के अंतर्गत आता है।
ऐसे में शहर को साफ रखना नगर निगम की जिम्मेदारी है, लेकिन नगर निगम अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है और निजी कंपनी के सहारे व्यापारियों से उगाई करने में लगा है, जोकि गलत है। पिछले दो वर्षों से व्यापारी की हालत बद से बदतर है, व्यापार पूरी तरह चौपट है। सरकार द्वारा व्यापारियों को कोई भी राहत नही मिली, हर किसी ने व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। सबसे ज्यादा आज कोई पीड़ित है तो वह व्यापारी ही है। आप पार्टी नगर निगम द्वारा यूजर चार्ज का विरोध् करता है और इसे हटाने की मांग करता है।
जिला मीडिया सह प्रभारी अनिल सती ने कहा कि नगरपालिका के बायलाज में कही भी यूजर चार्ज का जिक्र नही है। सफाई व्यवस्था का काम नगर निगम का है लेकिन नगर निगम अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है और नगर निगम आज निजी हाथों की कठपुतली बन कर रह गया है। व्यापारियों को राहत चाहिए परंतु सरकारों ने सबसे ज्यादा प्रत्यादित आज व्यापारियों को ही कर रखा है।
