कनखल और रानीपुर पुलिस ने की तस्करों पर कार्यवाही
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल और रानीपुर पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र के शराब तस्करों पर कार्यवाही करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से पुलिस ने कुल अंग्रेजी शराब के 232 पव्वे बरामद किये है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
कनखल प्रभारी निरीक्षक मुकेश चैहान ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ताकि शराब तस्कर चुनाव के दौरान चुनाव को प्रभावित न कर सके। जिसके तहत कनखल पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से दो शराब तस्करों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्रतार किया है।
जिनमें एक शराब तस्कर सनी कश्यप पुत्र अशोक कश्यप निवासी राजीव नगर काॅलोनी आर्यनगर ज्वालापुर को जगजीतपुर प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्रतार किया है। जिसके पास से पुलिस ने अंग्रेजी शराब के 48 पव्वे बरामद किये है। जबकि दूसरे शराब तस्कर गणेश उर्फ बंटी पुत्र राकेश कुमार निवासी कुमारगढ़ा कनखल को गिरफ्रतार करते हुए उससे अंग्रेजी शराब के 96 पव्वे बरामद किये है।
वहीं कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने भी क्षेत्र में गश्त के दौरान एक शराब तस्कर हरजीत सिंह पुत्र स्व. प्रीतम सिंह निवासी म0न0 87 विष्णुलोक कालोनी रानीपुर को गिरफ्रतार किया है। जिसके पास से पुलिस ने अंग्रेजी शराब के 40 पव्वे बरामद किये है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
