प्रेमी के संग पति का अपहरण कर हत्या के प्रयास का हैं आरोप
पुलिस एक सप्ताह पूर्व प्रेमी को गिरफ्रतार कर भेज चुकी जेल
फरार प्रेमी-प्रेमिका पर था 5-5 हजार का इनाम घोषित
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने प्रेमी के संग पति के अपहरण व हत्या के प्रयास के के आरोप मामले में फरार चल रही पांच हजार की इनामी पत्नी को आखिर गिरफ्रतार कर लिया। जोकि मार्च 22 से पुलिस को चकमा देकर फरार थी। पुलिस महिला के फरार इनामी प्रेमी को एक सप्ताह पूर्व गिरफ्रतार कर जेल भेज चुकी है। एसएसपी की ओर से फरार चल रहे प्रेमी-प्रेमिका पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने फरार इनामी महिला को दर्ज मुकदमे में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि मार्च 22 में ट्रेवर्ल्स व्यवसाई अशोक कुमार गुप्ता निवासी राजा गार्डन जगजीतपुर कनखल ने न्यायालय के आदेश पर तहरीर देते हुए शिकायत की थी। तहरीर में पीडित ने कहा था कि उसका टूर एण्ड ट्रेवर्ल्स का व्यवसाय है। जोकि पिछले 10-12 सालों से डायबिटिज से पीडित है। उसने अपनी देखभाल व चालक के तौर पर विवेक विश्नोई उर्फ रवि पुत्र त्रिलोेकी नाथ विश्नोई निवासी सुभाषनगर ज्वालापुर को रखा हुआ है। जिसका उसके घर में आना जाना रहा, इसी दौरान विवेक विश्नोई ने उसकी पत्नी प्रगति से नजदीकी बनाते हुए अवैध सम्बंध बना लिए। दोनों ने अपने अवैध सम्बंधों के रास्ते से उसको हटाने के लिए योजनाबंद तरिके से उसको 05 अप्रैल 21 को सुबह दूध में नशीली दवा पीला दी।
जिसके बाद वह अर्द्धमूर्छित अवस्था में पहुंच गया। जिन्होंने चैकअप कराने के बाहने उसको कार में डालकर पथरी रौ पुल से गढमीरपुर जाने वाले नहर पटरी पर ले जा कर। आरोप हैं कि पीछे की सीट पर उसकी पत्नी ने अपनी चुन्नी से उसका गला घोट कर जान से मारने का प्रयास किया। इसके झटपटहट से उसने पैर से खिड़की खोलकर बाहर कूदने का प्रयास किया। जिसको देखकर राहगिरों को शक हुआ और कार का पीछा कर ओवरटेक कर रोक लिया। जिन्होंने 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सुमन नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और चौकी ले गयी, जहां से उनको कोतवाली रानीपुर ले जाया गया।
जहां उसके द्वारा घटना की तहरीर दी गयी। जिसपर पुलिस ने चालक विवेक विश्नोई को हवालात में डाल दिया। और उसको रात 8 बजे उसको घर भेज दिया। लेकिन रात को उस वक्त कोई सवारी न मिलने के कारण घर देर से पहुंचा तो उससे पहले की उसकी पत्नी बच्चों को लेकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, सवा लाख रूपये, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, चैक बुक, पास बुक आदि समान लेकर फरार हो गयी।
पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच की गयी, जांच के दौरान आरोप सही पाये जाने पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी। लेकिन दोनों आरोपी फरार हो गये, जिनकी तलाश में पुलिस ने सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी की गयी, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो रहे है। जिसपर एसएसपी अजय सिंह द्वारा दोनों फरार आरोपियों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया गया। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे पांच हजार के इनामी चालक विवेक विश्नोई उर्फ रवि पुत्र त्रिलोकी नाथ निवासी गली नम्बर 19 सुभाष नगर ज्वालापुर को पंतद्वीप पार्किग निकट हरकी पौड़ी से 01 जनवरी 23 को गिरफ्रतार कर जेल भेज दिया था। जबकि फरार पांच हजार इनामी पत्नी की पुलिस तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर फरार पांच हजार की इनामी महिला को शनिवार को थाना डिडौली अमरोहा यूपी से गिरफ्रतार कर लिया। जिसको पुलिस टीम हरिद्वार लेकर पहुंची और फरार इनामी महिला को दर्ज मुकदमे में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
