♦नगर निगम ने शहर में चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
♦सिंहद्वार से शंकर आश्रम से होते हुए ब्रहा्रपुरी और महिला अस्पताल तक चला
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम हरिद्वार की टीम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए सिंहद्वार से लेकर शंकर आश्रम से होते हुए ब्रह्मपुरी और सरकारी महिला अस्पताल के बाहर से अतिक्रमणों को हटाया गया।
इस दौरान नगर निगम की टीम ने नाले पर हुए स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटवाते हुए व्यापारियों को अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी गई। इसके साथ ही अतिक्रमण अभियान में जुटी नगर निगम टीम ने महिला अस्पताल के बाहर लगी पांच ठेलियों को नष्ट करते हुए छः ठेलियों को जब्त किया गया। साथ ही ब्रह्मपुरी क्षेत्र से 20 से अधिक अवैध अतिक्रमणों को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया।
यह अतिक्रमण नालों के ऊपर एवं सार्वजनिक सड़क पर किए गए थे। इसके अतिरिक्त 4 खोखे और 10 ठेलियों को भी नष्ट किया गया, जो सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए थे। नगर निगम अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेताया कि शहर के भीतर किसी भी कीमत पर अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
नगर निगम टीम ने चेतावनी दी हैं कि अगर हटाये गये अतिक्रमण दोबारा पाया गया, तो अतिक्रमणकर्त्ता कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अतिक्रमण सहायक आदित्य तेश्वर सहित नगर निगम की टीम एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
