संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए स्वतंत्रता सेनानी कांग्रेस के साथ खड़े
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर और महासचिव अवधेश पंत द्वारा आज हरिद्वार सहित उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को रुड़की स्थित चुनावी कार्यालय पर हुए एक कार्यक्रम में अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन पत्र देते हुए लिखा है कि भारत की आजादी के 90 वर्ष के संघर्ष के इतिहास में लाखों देश भक्त स्व0 सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुती देकर इस देश में सर्व धर्म सम्भाव के मूल स्वरूप के साथ एक स्वस्थ लोकतन्त्र की स्थापना की एवं वृहद संविधान का निर्माण हमारे महान पूर्वजों द्वारा किया गया। गाँधी का दर्शन, नेहरू की विकास परख सोच के स्वरूप आज भारत आज विश्व के विकसित देशों से लोहा लेने में सक्षम है। पिछले 10 वर्षों से भारत में विकास विरोधी, जाति व धर्म के नाम पर इस देश के संविधान एवं लोकतन्त्र की मूल भावना को नष्ट-भ्रष्ट करने वाली तानाशाही सरकार काबिज़ हो कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले लगभग 65 वर्षों के संचित देश की सम्पत्तियों को चन्द पूंजीपतियों के हाथ बेचने का कार्य कर रही है।
देश के लगभग ढाई करोड़ स्वतन्त्रता सेनानी परिवार काफी आक्रोशित है और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से उम्मीद के साथ देश के संविधान एवं लोकतन्त्र को बचाने के लिए कांग्रेस के साथ खड़ी है। उत्तराखण्ड में पांचों लोक सभा सीटों में स्वतन्त्रता सेनानी प्रकोष्ठ के लगभग 18 हजार परिवार कांग्रेस प्रत्याशी के लिए तन, मन से कार्यरत है। हरिद्वार लोक सभा स्वतन्त्रता सेनानी परिवारों के लिए इसलिए भी विशेष महत्वपूर्ण है क्योंकि हरीश रावत द्वारा उत्तराखण्ड के स्वतन्त्रता सेनानी परिवारों को अपने मुख्यमन्त्रीत्व काल में सम्मान पेंशन व अन्य सुविधायें देने का महान कार्य किया। उत्तराखण्ड स्वतंत्रता सेनानी प्रकोष्ठ आपको विश्वास दिलाता है कि इस धर्म युद्ध में क्षेत्र के सभी सेनानी परिवार हर कदम पर आपके साथ चलेंगे और संविधान व लोक तन्त्र को बचाने हेतु धर्मनगरी हरिद्वार से आपको भारी मतों से विजयी बना कांग्रेस का परचम लहराने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि आज फर्जी राष्ट्र भक्तों का बोलबाला है। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी परिवार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर, महासचिव अवधेश पंत, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, किरन कौशिक, गोपाल नारसन, श्याम सिंह नाग्यान, सत्यपाल चौहान, मनोज सैनी, राजन कौशिक, आदिल जमाल, नवीन शरण, पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी, जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, अनिल पुंडीर, डा संजीव सैनी, इंजी राजीव सैनी, रणवीर सिंह रावत, मोहित कुमार, पूरण पंकज, विनय शर्मा, कलीम खान, मुस्तकीम, जाकिर हुसैन, सलीम खान, आशीष चौधरी, बिट्टू शर्मा, रोहित, यशमीन खान, बीना आनंद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।