♦भांजी के मुंडन संस्कार के बाद मां गंगा आरती में हिस्सा लिया
♦श्री गंगा सभा ने अपने कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री का किया स्वागत,
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। केन्द्र्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपनी परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचे। जिन्होंने वीआईपी घाट पर अपनी भांजी का मुंडन संस्कार सम्पन्न कराया। केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के परिवारिक निजी कार्यक्रम को मीडिया से दूर रखा गया। भांजी के मुंडन संस्कार के बाद केन्द्रीय मंत्री परिवार के साथ हरकी पौडी पर मां गंगा की संध्या आरती में शामिल हुए। जिसकी व्यवस्था श्रीगंगा सभा द्वारा की गई थी।
मां गंगा आरती के पश्चात श्री गंगा सभा के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, स्वागत मंत्री डॉ. सिद्धार्थ चक्रपाणि,सचिव अवधेश कौशिक, उज्जवल पंडित, शैलेश मोहन आदि ने केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान का श्री गंगा सभा कार्यालय में गले में पटका डालकर स्वागत करते हुए उनको रूद्राक्ष की माला और गंगा जलि भेट की। केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी भांजी के मुंडन संस्कार और गंगा में स्नान की कुछ तस्वीरे अपने सोशल मीडिया एकांउट पर शेयर की।

