अपने पदाधिकारियों की वार्ता को कुछ नेताओं ने मानने से किया इंकार
व्यापारियों ने कोतवाली के बाहर किया धरना-प्रदर्शन
पुलिस-व्यापारियों के बीच चली वार्ता का नतीजा रहा शून्य
आखिर पुलिस और पदाधिकारियों के बीच वार्ता पर ही बनी सहमती
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्र में रेलवे रोड़ पर पुलिस द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान सड़कों पर रखे गये बोर्ड को जब्त करने पर व्यापारी भड़क गये। पुलिस के खिलाफ व्यापार मण्डल ने कोतवाली नगर के बाहर प्रदर्शन किया। जिला व्यापार मण्डल पदाधिकारियों और पुलिस के बीच वार्ता में तय हुआ कि व्यापारी सड़कों पर अतिक्रमण नहीं करेगा। पुलिस द्वारा जब्त बोर्डो को शुक्रवार को वापस कर दिये जाएगे। लेकिन कुछ व्यापारी नेताओं ने वार्ता को ही मानने से इंकार कर दिया।
बताया जा रहा हैं कि मामले को सुलझाने के लिए पुलिस और व्यापार मण्डल के बीच वार्ता का दौर चला लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। व्यापारी नेताओं ने सीओ सिटी से हस्तक्षेप कर मामले का पटाक्षेप कराने का अनुरोध किया। लेकिन वह किसी कारण वश वह नहीं पहुंच पाये। आखिर पुलिस और पदाधिकारियों के बीच तय हुई वार्ता पर ही सहमती बनी और मामले को शांत कराया जा सका।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि ललतारो पुल से लेकर बस अड्डे तक तक सड़कों पर फैले अतिक्रमण के चलते यातायात बाधित हो रहा था और लोगों को भी भारी परेशानी का समाना करना पड़ रहा था। पुलिस आलाधिकारियों द्वारा समय-समय पर व्यापार मण्डल पदाधिकारियों से वार्ता कर उनको अतिक्रमण ना करने का अनुरोध करते हुए पुलिस को सहयोग करने की अपील की जाती रही है।
लेकिन उसके बावजूद भी कुछ व्यापारी पुलिस की अपील को नजर अदांज करते हुए यातायात व्यवस्था में अतिक्रमण के द्वारा बाधित कर रहे थे। पुलिस ने ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला कर सड़कों पर बोर्डो को अपने कब्जे में ले लिया। जिला व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा रात को उनके पास आये और उन्होंने व्यापारियों के जब्त किये बोर्डो को वापस करने का अनुरोध किया था।
उन्होंने बताया कि पदाधिकारियों के बीच तय हुआ कि कोई भी व्यापारी सड़कों पर अतिक्रमण नहीं करेगा। पुलिस द्वारा जब्त किये बोर्डो को शुक्रवार को वापस कर दिया जाएगा। लेकिन कुछ व्यापारी नेताओं ने अपने पदाधिकारियों की वार्ता में तय हुई बातों से मानने से इंकार कर दिया।
वहीं शहर व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजीव पाराशर ने बताया कि बीती रात एसएसआई विनोद चौहान से जब्त किये गये बोर्डो के सम्बंध में वार्ता हुई थी। जिसपर उन्होंने गुरूवार की सुबह 11 बजे तक व्यापारियों के बोर्ड वापस कर देने का अश्वासन दिलाया था। लेकिन पुलिस बाद में अपने वायदे को भूल गयी और बोर्ड शुक्रवार को देने की बात कह रही हैं। जिसको लेकर व्यापारियों में पुलिस की ढुलमुल नीति को लेकर आक्रोश हैं और पुलिस के खिलाफ सड़कों पर है।
बताया जा रहा हैं कि पुलिस और व्यापारियों के बीच चल रही आपसी खिंचातानी को समाप्त करने के लिए व्यापार मण्डल पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच लम्बी वार्ता का दौर चला लेेकिन नतीजा कुछ हासिल नहीं हुआ। कुछ व्यापारी नेताओं ने सीओ सिटी को फोन लगा कर मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। लेकिन किसी कारण वश सीओ सिटी मौके पर नहीं पहुंच सके।
बताया जा रहा हैं कि जिसके बाद कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने व्यापार मण्डल पदाधिकारियों को शुक्रवार को जब्त किये गये बोर्डो को वापस करने का भरोसा दिलाया गया। जिसके बाद व्यापारी शांत हुए और धरना समाप्त किया। इस दौरान जिला व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुलाटी, महामंत्री संजीव नैयर, प्रदेश सचिव विजय शर्मा, कमल ब्रजवासी, डाॅ. विशाल गर्ग, सुभाष कुमार, शहर व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजीव पराशर, महामंत्री अमन शर्मा, कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा, युवा शहर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, शहर उपाध्यक्ष संजय चैहान, सन्नी सक्सेना, विष्णु अरोड़ा, दीपांशु फतलानी आदि मौजूद रहे।
