♦परिवार झांसी से आगरा होते हुए देर रात पहुंचा था हरिद्वार
♦सवारी ना मिलने पर परिवार रात को शिवमूर्ति स्थित होटल में ठहर गया
♦मूलतः झांसी का रहने वाला हैं परिवार, लेकिन रहता हैं रावली महदूद में किराये पर
♦बच्चों के पिता होटल से सवारी की तलाश में निकले, पत्नि स्नान के लिए बाथरूम में गई
♦बाथरूम से बाहर निकली तो देखा कि बच्चों की हालत ठीक नहीं, तभी अस्पताल लेकर पहुंची
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। दो जुडवा बच्चों में एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। जबकि दूसरे को उपचार के लिए उप जिला मेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने शव को जिला अस्पताल की मौर्चरी में रखवाते हुए पुलिस को सूचना भेज दी है। चिकित्सक के अनुसार प्रथम दृष्ट्या बच्चे की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद ही बच्चे की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उप जिला मेला अस्पताल हरिद्वार की इमरजेंसी में आज सुबह करीब साढे दस बजे दो जुडवा बच्चों को लेकर एक महिला होटल कर्मचारी के साथ लेकर पहुंची। जहां पर तैनात चिकित्सक द्वारा एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। चिकित्सक के अनुसार दूसरे बच्चे की हालत ठीक है, लेकिन दूसरे बच्चे की मौत का कारण प्रथम दृष्ट्या स्पष्ट नहीं हो सका है। चिकित्सक द्वारा बच्चे के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए पुलिस को सूचना भेज दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही बच्चे की मौत के कारणो का खुलासा हो सकेगा।
उप जिला मेला अस्पताल इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डॉ. अताहुर्र रहमान ने बताया कि सुबह करीब साढे दस बजे एक महिला बबली पत्नी राघवेन्द्र निवासी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार शिवमूर्ति स्थित जय श्री कृष्ण होटल के कर्मचारी दो जुडवा बच्चे हदय और हार्दिक जिनकी उम्र तीन वर्ष थी को लेकर पहुंचे। जिनमें एक बच्चे हदय की स्थिति को देखते हुए बाल रोग विशेषज्ञ को बुलाया गया। जिन्होंने बच्चे का चेक करते हुए ईसीजी जांच कराई गई। जिसमें बच्चे के जीवित होने के कोई लक्षण नहीं मिले। जिसकें बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे बच्चे हार्दिक को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही बच्चे की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मृतक बच्चे के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
मृतक बच्चे की मां बबली ने बताया कि परिवार मूलतः झांसी का रहने वाला है। परिवार बीती देर रात करीब 12 बजे झांसी से आगरा होते हुए हरिद्वार पहुंचा था। परिवार को रात को रावली महदूद जाने के लिए कोई सवारी नहीं मिलने पर वह रात को एक होटल में ठहर गये। सुबह उसके पति घर जाने के लिए कोई सवारी खोजने के लिए निकले और वह स्नान के लिए बाथरूम में चली गयी। दोनों जुडावा बच्चे कमरे में ही थे, जब वह स्नान के बाद बाहर आई, तो देखा कि हदय बेसुध सोया हुआ है। जब उसके द्वारा उसको जगाने का प्रयास किया, तो नहीं उठा और दूसरे बच्चे की हालत भी ठीक नहीं लगी। तभी वह घबरा गई और होटल कर्मी की मदद से दोनों बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंची।
