घायल हायर सेंटर रेफर, एक छात्र की हालत नाजुक
पूर्व में भी छात्रावास में एक छात्र फांसी लगाकर दे चुका हैं जान
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ऋषिकुल विद्यापीठ के छात्रावास के तीन छात्र बीती देर रात नमामि गंगे पार्किंग बैलून के फटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाएगा, जहां छात्रों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिनमें एक छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकुल विद्यापीठ छात्रावास के तीन छात्र सोमवार की देर रात छात्रावास की छत पर लगे नमामि गंगे पार्किंग बैलून के फटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के चीखने व चिलाने पर छात्रावास इंचार्ज भानु प्रताप को घटना की जानकारी लगी। घटना से ऋषिकुल विद्यापीठ में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां छात्रों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर रेफर कर दिया।
घायलों में विनय जोशी निवासी टिहरी, दीपक बहुगुणा निवासी नैनीताल और ललित भट्ट निवासी चंपावत जोकि हम उम्र करीब 17 वर्ष और एक ही कक्षा 12 के छात्र है। घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाएगा, जिनमें विनय जोशी की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसको देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो छात्रों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी लगते ही सुबह कुंभ एसडीएम सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया। लेकिन बैलून के फटने की वजह का नही चल पा रहा हैं। ऋषिकुल विद्यापीठ प्रधानाचार्य डॉ बलदेव प्रसाद चमोली ने बताया कि छात्रावास में पानी की दिक्कत के चलते तीन छात्र देर रात लघु शंका के बाद हाथ धोने के लिए छात्रावास के बाहर लगे हैंडपंप पर पहुंचे थे, तभी वहां पर छात्रावास के छत पर लगाए गए बैलून नीचे पडा हुआ था।
जिसके फटने से हादसा हुआ है, लेकिन हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है, क्योंकि घायल छात्र हायर सेंटर उपचाराधीन हैं। घटना की वजह क्या हुई यह जानकारी घायल छात्र ही बता सकते हैं। घटना की सूचना घायलों के परिजनों को भेज दी गई है जोकि हरिद्वार पहुंच चुके हैं और अपने बच्चों के साथ हैं।
बता दे कि सितंबर 2018 में भी ऋषिकुल विद्यापीठ के छात्रावास में कक्षा आठ के छात्र दीपेश शर्मा निवासी दिल्ली ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक परिजनों ने ऋषिकुल विद्यापीठ पर लापरवाही का आरोप लगाते हैं मुकदमा दर्ज कराया था।
सूत्रों के अनुसार नमामि गंगे पार्किंग के फ़टे बैलून को सोमवार को ही गैस रिसने के कारण बदला गया था, जिसके देर रात फटने से छात्रावास के तीन छात्र घायल हुए।

