♦घटना श्यामपुर क्षेत्र के कांगडी फ्लाईओवर पर तडके करीब साढे चार बजे हुई
♦पिकअप वाहन हरिद्वार से 10 सवारिया लेकर जा रहा था नबीबाबाद
♦घटना में मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौत, पिता जिंदगी मौत से जुझ रहा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित कांगडी के पास फ्लाईओवर पर तडके करीब साढे चार बजे हरिद्वार से नजीबाबाद जा रहे पिकअप वाहन और दूसरी ओर से आ रही उत्तराखण्ड परिवहन की टनकपुर डिपो बस की सीधी भिडत हो गयी। बताया जा रहा हैं कि घटना इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन में सवार 10 सवारियों में एक दो सवारी छिटक कर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गम्भीर घायल हो गये। घटना की सूचना पर प्रशिशु सीओ, सीओ यातायात और श्यामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइड्रा बुलवार कर मार्ग को क्लियर कराया गया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक व घायलों के परिजनों को भेज दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित कांगडी के पास फ्लाईओवर पर तडके करीब साढे चार बजे हरिद्वार से नजीबाबाद जा रहे पिकअप वाहन और दूसरी ओर से आ रही उत्तराखण्ड परिवहन की टनकपुर डिपो बस की सीधी भिडत हो गयी। बताया जा रहा हैं कि घटना इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन में सवार 10 सवारियों में एक दो सवारी छिटक कर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर श्यामपुर पुलिस, प्रशिशु सीओ अवनी तिवारी, यातायात सीओ विरेन्द्र कुमार मौके पर पहंचे। जिन्होंने पिकअप वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल कर 108 की मदद से उपचार के लिए उप जिला मेला अस्पताल भिजवाया।
घटना में एक मृतक की पहचान अहान पुत्र शराफत (18) निवासी बडापुर नजीबाबाद यूपी और दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। जिसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। उप जिला मेला अस्पताल भेजे गये घायलों की पहचान शराफत पुत्र शरमत (42) निवासी बडापुर नजीबाबाद यूपी, शबाना पत्नि शराफत निवासी बडापुर नजीबाबाद यूपी, सोनी लाल पुत्र राम नरेश (25) निवासी हरदोई यूपी, अन्नू पुत्र मेंहदी हसन (17) निवासी बिजनौर यूपी और शमीम पुत्र हसीनु़द्वीन (42) निवासी बिजनौर के रूप में हुई है।
चिकित्सकों ने घटना में घायल दम्पति शबाना और शराफत की हालत गम्भीर देखते हुए दोनों को हॉयर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। बताया जा रहा हैं कि रास्ते में ही घायल महिला शबाना की मौत हो गई। जिसके शव को वापस उप जिला मेला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने घटना में मारे गये तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मृतकों व घायलों के परिजनों को घटना की सूचना भेज दी है। प्रथम दृष्ट्या घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
