मुकेश वर्मा
हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार में कांवड मेला अपने चरम पर है। कांवड मेले में डाक और मैराथन कांवड का भी हरिद्वार में पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। जिला और पुलिस प्रशासन ने डाक और मैराथन कांवड को देखते हुए अपनी व्यवस्थाओं को ओर दुरूस्थ करते हुए अपना पूरा ध्यान हाईवे पर लगा दिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी डाक और मैराथन कांवड के मद्देनजर अपनी व्यवस्थाओं को ओर मजबूत करते हुए एम्बुलेंस की संख्या को बढाया गया है। साथ ही अस्थाई चिकित्सा शिविरों में तैनात चिकित्सकों समेत स्टॉफ को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये गये है।
कांवड मेला स्वास्थ्य विभाग नोडल अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि कांवड मेले में डाक और मैराथन कांवड शुरू हो चुकी हैं। इस दौरान कांवडियों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड के चलते अधिक दुर्घटनाए होने की सम्भावना रहती है। जिसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी व्यवस्थाओं को ओर मजबूत करते हुए एम्बुलेंस की संख्याओं को बढाया गया है। वहीं सभी स्थाई चिकित्सालयों और वाटर एम्बुलेंस को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए दिये गये है।
