घास और दंराती ना देने पर गुस्साए युवक ने किया था डण्डे से हमला
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर घायल करने वाले आरोपी को भगवानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बुजुर्ग महिला से घास और दरांती मांगने पर ना देने से नाराज होकर भांग का नशाकर डण्डे से हमलाकर घायल करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं मंे मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय मंे पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली भगवानपुर पुलिस के मुताबिक 23 मई 26 को सूचना पर पुलिस ने खुब्बनपुर लतीफपुर निवासी एक बुंजुर्ग महिला को लहूलुहान वं अचेत हालत में खेत में पडी बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। जहां पर चिकित्सकांे ने घायल महिला की हालत देखते हुए उसको उपचार के लिए हॉयर संेटर एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश रेफर कर दिया। घटना के सम्बंध में घायल महिला के भतीजे संजय कुमार की ओर से अज्ञात हमलावर के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद आखिर बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी रज्जाक पुत्र लालदीन निवासी खुब्बनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को बीती शाम गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बुजुर्ग महिला पर हमलाकर घायल करनी की घटना स्वीकार करते हुए खुलासा किया कि घायल महिला से दो तीन बार घास और दरांती मांगने पर ना देने से नाराज था। घटना वाले दिन दोपहर के वक्त वह अपनी मोटर साईकिल से घर से निकला।
आरोपी ने बताया कि उसने भांग मल कर बीडी में भर कर पीने के बाद उसने गुस्से में आकर आम के पेड के नीचे बैठी बुजुर्ग महिला को पहले डण्डे से पीटा। जिस वजह से वह वहीं गिर गयी। इसके बाद उसने मुक्के बरसाकर बुजुर्ग महिला के मुंह से खून निकाल दिया और उसको मरा समझकर ईख के खेत में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से हमले मंे इस्तेमाल डण्डा बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं मंे मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
