♦आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस रातभर सम्भावित ठिकानों पर मारती रही छापे
♦सीसीटीवी फूटेज से इमरजेंसी पर हुए हमले की भीड में 8-9 लोग हुए चिहिंत
♦पुलिस के तमाम प्रयास भी रहे नाकाम, जिसके लिए वायरल फूटेज को माना जा रहा जिम्मेदार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। उप जिला मेला अस्पताल की इमरजेंसी पर रविवार की देर रात अचानक हुए हथियारबंद लोगों के हमले के आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस द्वारा रातभर उनके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। लेकिन हमले के आरोपी घटना का सीसीटीवी फूटेज वायरल होने के बाद अंडर ग्रांउड हो गये। बताया जा रहा हैं कि पुलिस टीम द्वारा रातभर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किये गये प्रयास के बाद भी कामयाबी नहीं मिल पाई। जिसके लिए सीसीटीवी फूटेज वायरल होना माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक घटना के सम्बंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के आधार पर 8-9 लोगों को चिहिंत कर लिया है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। घटना में शामिल अन्य लोगों को चिहिंत करने का प्रयास भी किया जा रहा है।
बताते चले कि उप जिला मेला अस्पताल की इमरजेंसी पर अचानक रविवार की देर रात को एक दर्जन से अधिक हथियारबंद लोगों ने अचानक हमला कर दिया था। जिससे इमरजेंसी में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। इमरजेंसी में तैनात पीआरडी के जवान द्वारा भीड से बचने के लिए इमरजेंसी को गेट बंद करने का प्रयास किया, तभी हमलावरों की ओर से पत्थर से किये गये हमले में वह चोटिल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक हमलावर फरार होने में कामयाब रहे। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने भी माना कि यदि इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक व स्टॉफ और तैनात पीआरडी सूझबूझ से काम नहीं लेते तो घटना बडी हो सकती थी।
औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उप जिला मेला अस्पताल की इमरजेंसी पर हुए हमले के सम्बंध में चिकित्सक की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के आधार पर 8-9 लोगों को चिहिंत भी कर लिया हैं, जबकि घटना में शामिल अन्य लोगों को चिहिंत करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस चिहिंत हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। पुलिस का दावा हैं कि उप जिला मेला अस्पताल इमरजेसी हमले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
