♦शासन के अधिकारियों के बीच बनी सहमति पर आज तक नहीं हुआ शासनादेश लागू
♦25 सितम्बर के आंदोलन के दौरान सीएम को सम्बोधित एक ज्ञापन डीएम को सौपेगे
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोशिएशन हरिद्वार के जनपदीय अध्यक्ष सईद अहमद के अध्यक्षता एवं जनपदीय मंत्री रोहित शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से उनके कार्यालय पर पहुंचकर मुलाकात कर एक ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में कनिष्ठ सहायक पद पर ग्रेड वेतन 2800 प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पद का आवेदन एवं उपनिदेशक (प्रशासनिक) ग्रेड वेतन 6600 लेवल 11 पद का सृजन आदि प्रमुख मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई है। मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी की शासन के साथ कई बार वार्ता में सहमति बन चुकी है, लेकिन मौजूदा वक्त तक संगठन और शासन स्तर के अधिकारियों के बीच बनी सहमति पर शासनादेश जारी नहीं किया गया हैं।
सरकार अभी भी मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की मांगों के प्रति गम्भीर व संवेदनशील नजर नहीं आ रही है। मिनिस्ट्रियल कार्मिकों फेडरेशन द्वारा अपनी मांगों को लेकर 25 सितम्बर को जिला मुख्यालय रोशनाबाद में धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है। इस दौरान मिनिस्ट्रियल कार्मिकों फेडरेशन की ओर से अपनी मांगों के सम्बंध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा जाएगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सईद अहमद, रोहित कुमार शर्मा जिला मंत्री, इमरान अंसारी उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, कुलदीप बिष्ट उप शाखा सचिव, रवि कपूर, प्रांतीय वरिष्ठ सलाहकार, धीरेन्द्र सिंह जिला मंत्री उत्तरांचल मेडिकल पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल, मुकुल चौहान जिला सचिव एजुकेशन मिनिस्ट्रियल, यशवंत सिंह, अंशु तोमर उपाध्यक्ष, मेडिकल पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
