वीकेंड पर तो ओर बुरा हाल, चारों ओर जाम ही जाम
लीना बनौधा
हरिद्वार। तीर्थनगरी की निरंतर बिगड़ती, लड़खड़ाती एवं लचर यातायात व्यवस्था पर चिंता एवं रोष प्रकट करते हुए समाज सेवी एवं आम आदमी पार्टी नेता सचिन बेदी एडवोकेट ने कहा कि हरिद्वार शहर की जनता इन दिनों ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रही है। शहर की मुख्य सड़कों पर जगह-जगह जाम लगने व उसमें फंसने से नगरवासियों के साथ-साथ यहां आने जाने वाले श्रद्धालुओं का भी बुरा हाल हो गया है।

वीकेंड पर भारी संख्या में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्री वाहनों तथा बैट्री रिक्शाओ के कारण शहर में जाम की जो स्थिति बनती हैं उससे कोई अंजान नहीं है, लेकिन प्रशासन अंजान एवं मूक दर्शक बना हुआ है। तीर्थनगरी में जाम की स्थिति अब आम बात हो चुकी हैं। कभी-कभी तो यहां वाहन लेकर निकलना तो दूर की बात है, पैदल चलना भी बड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस ओर शासन-प्रशासन का भी कोई ध्यान नहीं है, बस स्टैण्ड से लेकर पोस्ट आफिस तक भीड़ को नियंत्रित करते न तो कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी और न ही कोई संबधित संबधित ही नजर आता है।
शहर के भीतर जाम लगने की एक प्रमुख वजह यातायात नियमों का सुचारु रूप से क्रियान्वयन एवं सही प्रकार से पालन न करवा पाना भी है। सही मायने में इन दिनों शहर की यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे ही चल रही है। जनहित में शासन-प्रशासन और संबधित संबधित से अपील है, कि वह इस ओर गंभीरता पूर्वक विचार मंथन कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए शहर के प्रमुख चैराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती तथा शहर में जहां संभव हो सके वहां पर वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाएं। ताकि आए दिन शहर में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल सकें।
