परचून व्यापारी की हालत गम्भीर, हॉयर सेंटर रेफर
घटना की सही वजह का नहीं चला पता, पुलिस से नहीं की शिकायत
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत लालजी वाला क्षेत्र में गुरूवार की देर रात किसी बात को लेकर परचून के व्यापारी व अन्य लोगों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा हैं कि विवाद इतना बढा कि दोनों ओर से चाकूबाजी शुरू हो गयी। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। घटना में दोनों ओर से व्यापारी समेत दो घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर व्यापारी के शरीर के कई हिस्सों में चाकू से वार करने पर उसकी हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसको हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि दूसरे घायल को उपचार के बाद घर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक घटना के सम्बंध् में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात लालजी वाला क्षेत्र स्थित परचून की दुकान चलाने वाले केदार का किसी बात को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया। बताया जा रहा हैं कि विवाद इतना बढा कि दोनों ओर से चाकूबाजी शुरू हो गयी। घटना से क्षेत्रा में अफरा-तफरी मच गयी। चाकूबाजी में परचून व्यापारी केदार व दूसरे पक्ष की ओर से राघव घायल हो गया। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने व्यापारी केदार के शरीर के कई हिस्सों में चाकू से वार किया गया था।
जिसकारण उसके शरीर से काफी खून बह गया था। चिकित्सकों ने उसकी हालत गम्भीर देखते हुए उसको प्राथमिक उपचार के बाद उपचार के लिए हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि राघव को उपचार के बाद घर भेज दिया। लेकिन दोनों पक्षों में विवाद की सही वजह का पता नहीं चल सका है। विवाद को लेकर लोग तरह-तरह की बाते कह रहे है। रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी अशुंल अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिली कि किसी विवाद हो लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं की गयी है। यदि शिकायत मिलती हैं तो पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही करेगी।
