मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से करीब सवा लाख रूपये की कीमत की स्मैक बरामद की है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने खुलासा किया कि वह स्मैक रावली महदूद निवासी युवक से बेचने के लिए खरीद कर लाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह ने बताया कि बीती रात पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस के गश्ती दल ने पल्टूराम चौक के पास मैदान से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 12.57 ग्राम स्मैक और तीन सौ रूपये बरामद किये है। जिसकी बाजार में कीमत करीब सवा लाख रूपये आंकी जा रही है।
पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम मयंक उर्फ करन पुत्र ललित कुमार निवासी ग्राम अतमलपुर बौंगला थाना बहादराबाद हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि वह स्मैक को रावली महदूद निवासी युवक से बेचने के लिए खरीद कर लाया है। वह स्मैक को 300 रूपये की एक बिट बेचता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दल कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
