पुलिस ने दूसरे को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान गुरूवार की देर शाम दो तस्करों को चरस के साथ गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंध्ति धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के लिए भेजा गया। जहां एक तस्कर कोरोना पाॅजिटिव मिला है। जिसको पुलिस ने अलग से आइसोंलेट किया है। जबकि दूसरे को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया।
सिड़कुल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि पुलिस बीती देर शाम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान केबिन केयर रोशनाबाद के समीप दो संदिग्ध् देखे गये। जोकि पुलिस को देखते ही भाग निकले। जिनपर पुलिस को शक होने पर उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस ने दोनों के पास से अलग-अलग 7.20 ग्राम और 5.80 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस आरोपियों को पकड कर थाने लेकर पहुंची।
जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम संदीप पुत्र मांगेराम निवासी शिव मन्दिर के पास रावली महदूद सिडकुल और सुमित पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम मोलगढ बनियाढेर सम्भल यूपी हाल रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के लिए भेजा गया। जहां पर एक आरोपी कोरोना पाॅजिटिव मिला है। जिसको पुलिस ने अलग से आइसोलेट करते हुए दूसरे को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
