एक रिवाल्वर, पांच तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद
सोशल मीडिया में फोटो अपलोड करने वाले भी दो शामिल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सोशल मीडियों में असलाहों के साथ अपनी फोटो व वीडियों अपलोड करने तथा असलाहों को अंटी में लगाकर लोगों को धमकाने व दहशत पैदा करने वाले छः युवकों को पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से पुलिस ने एक लाईसेंसी रिवाल्वर, पांच तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद किये है। वहीं पुलिस टीम ने लाईसेंसीधारक के खिलाफ भी लाईसेेंस की शर्तो का उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जिसका खुलासा सोमवार को अपराध एसपी सुश्री रेखा यादव ने रोशनाबाद कार्यालय सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान रूबरू होते हुए किया।

उन्होंने बताया कि पिछले कुुछ समय से कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के लोगों से शिकायते मिल रही थी कि कुछ युवक असलाहों के साथ सोशल मीडियां में अपनी फोटो व वीडियों अपलोड कर जनता में डर व दहशत का माहौल पैदा कर रहे है। जिसको वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने गम्भीरता से लेते हुए रानीपुर पुलिस और सीआईयू की एक संयुक्त टीम गठित करते हुए ऐसे युवकों की पहचान करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिसपर गठित टीम की ओर से सोशल मीडिया में असलाहों के साथ फोटो व वीडियों अपलोड करने वालों की शिनाख्त के प्रयास शुरू करते हुए तलाश शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक असलाहों के साथ सिंबल तिराहा सलेमपुर पर देखे गये है। जोकि किसी वारदात को अंजाम दे सकते है। इस जानकारी पर गठित टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बताये गये हुलिये व स्थान से दो संदिग्धों को दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेने पर एक युवक के पास से रिवाल्वर और दूसरे के पास तमंचा बरामद हुआ। टीम दोनों आरोपियों को लेकर कोतवाली रानीपुर लेकर पहुंची।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम आकाश सैनी पुत्र प्रवीण सैनी और युवक राजन सिंह पुत्र अनिल कुमार निवासीगण शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार बताया है। आरोपी आकाश सैनी से पुलिस टीम ने पिता के नाम पर लाईसेंसी रिवाल्वर और राजन सिंह के पास से एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया। आकाश सैनी ने रिवाल्वर रखने का कारण अपना शौक व दिखावे के लिए रखना बताया, जबकि राजन सिंह ने तमंचा रखने का कारण लोगों पर धैस जमाने और डराने के लिए बताया है। जबकि पुुुलिस टीम ने लाईसेंसीधारक प्रवीण सैनी के खिलापफ भी लाईसेंसी शर्तो के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
अपराध एसपी ने बताया कि गठित पुलिस टीम ने दूसरी ओर सूचना पर बीएचईएल स्टेडियम के पास सीढ़ियों पर बैठे चार संदिग्धें को दबोचा है। जिनके पास से टीम ने चार तमंचे जिंदा कारतूस बरामद किये है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अर्पित त्यागी पुत्र राजीव त्यागी निवासी हरिगिरी एनक्लेव नवोदय नगर थाना सिडकुल, मयंक त्यागी पुत्र बृजेश त्यागी निवासी टिहरी विस्थापित थाना रानीपुर, उज्ज्वल चौहान उर्फ मिक्की पुत्र सतीश निवासी पंजनहेड़ी थाना कनखल और अमन कुमार पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी सुभाष नगर ज्वालपुर बताते हुए खुलासा कि वह लोगों को डराने, धमकाने और डर का माहौल पैदा करने के लिए असलाह रखते है।
गिरफ्रतार किये गये आरोपियों में उज्जवल चौहान उर्फ मिक्की के खिलाफ कनखल थाने में 307 का मुकदमा दर्ज है। जबकि पुलिस टीम अन्य आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता के दौरान कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार, सीआईयू प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहें।
