राइफल व लाइसेंस जब्त, लाइसेंस निस्तीकरण की संस्तुति
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतावली ज्वालापुर क्षेत्र में एक दुल्हे को अपनी शादी में हर्ष फायरिंग कर सोशल मीडिया में वायरल करना मंहगा पड़ गया। जिसके संज्ञान में आने पर एसएसपी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। एसएसपी के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस ने दुल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रायफल और लाइसेंस जब्त कर लिया। पुलिस ने डीएम को रिपोर्ट भेजकर रायफल का लाइसेंस निरस्तीकरण करने के लिए संस्तुति की गयी है।
बताते चले कि जनपद में सोशल मीडिया में असलाहों के साथ सोशल मीडिया में फोटो व वीडियों वारयल करने वालों के खिलाफ एसएसपी अजय सिंह ने कड़ा एक्शन लेते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश जारी किये है। जिसके बाद कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बीते रोज छः युवकों को एक लाइसेंसी रिवाल्वर और पांच तमंचों व जिंदा कारतूस बरामद करते हुए गिरफ्रतार किया था। जिनके द्वारा सोशल मीडिया पर असलाहों के साथ फोटो व वीडियों वायरल किया गया था। जिनके खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर गिरफ्रतार कर जेल भेजा गया है।
इसी क्रम में ज्वालापुर में भी एक दुल्हे हारून खान पुत्र बाबर खान निवासी मोहल्ला कोटरावान ज्वालापुर को अपन ही शादी समारोह में राइफल से हर्ष फायरिंग का एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके संज्ञान में आते ही एसएसपी ने मामले को गम्भीता से लेते हुए कोतवाली ज्वालापुर कोतवाल आरके सकलानी को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिसके बाद ज्वालापुर पुलिस हरकत में देखी गयी और अनन-फनन में पुलिस ने तत्काल दुल्हे हारून खान के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी रायफल और लाइसेेंस जब्त कर लिया।
पुलिस ने डीएम को रिपोर्ट भेज कर रायफल के लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति की गयी है। एसएसपी अजय सिंह ने असलाहों के साथ सोशल मीडिया में नुमाईश करने वाले लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी हैं कि यदि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया में इस तरह की असलाहों की नुमाईश कर जनता में भय का वातावरण तैयार करेगा तो पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती कार्यवाही अमल में लायेगी।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि हारून खान पुत्र बाबर खान निवासी मोहल्ला कोटरावान ज्वालापुर को अपने ही शादी समारोह में राइफल से हर्ष फायरिंग की गयी, जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने दुल्हे के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी रायफल व लाइसेंस जब्त कर लिया। डीएम को रिपोर्ट भेजकर लाइसेंस को निरस्तीकरण के सम्बंध में संस्तुति की गयी है।
