देशी तमंचा, तलवार, लोहे की रोड आदि बरामद
फरार 18 हत्यारोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी
मुकेश वर्मा/ लीना बनौधा
हरिद्वार। पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों की हत्या मामले में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर फरार आधा दर्जन हत्यारोपियों को गिरफ्रतार कर लिया है। जबकि 18 हत्यारोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस ने दबोचे गये हत्यारोपियों के पास से तमंचे, तलवार, लाठी और लोहे की रोड बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से हत्यारोपियों को जेल भेज दिया।
इस बात की जानकारी लक्सर थाना परिसर में सीओ लक्सर विवेक कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 06 मई को ग्राम खेडी खुर्द लक्सर में दो पक्षों में चली गालीबारी में एक पक्ष के हुसैन अहमद, शहजान, मौहम्मद कैफ, दिलशाद, गयूर, जहीर हसन, रिजवान लोग घायल हो गयेे। जिसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दूसरे पक्ष के लोग फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां पर तीन घायलों हुसैन अहमद, शहजान, मौहम्मद कैफ को मृत घोषित कर दिया।
घटना के सम्बंध् में यूनूस पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम खेडी खुर्द लक्सर की ओर से तहरीर देते हुए 22 लोगों आस मौहम्मद पुत्र ताहिर, इखलाक उर्फ लाखा पुत्र फैजअली, इखलाक पुत्र मल्तान, सलीम पुत्र इसरार, जावेद पुत्र खीजर, इकरार पुत्र इन्तजार, फरीद पुत्र जमशेद, अकरम पुत्र इरशाद, इरसाद पुत्र फजल अहमद, सोहिल पुत्र शौकत, इमरान पुत्र मोबिन, शौकत पुत्र जहर, इन्तजार पुत्र मुनसब अली, तालिब पुत्र इरशाद, जावेद पुत्र अब्दुल रहमान, शाहरूख पुत्र इखलाक, आबूल पुत्र दिलशाद, इन्सार पुत्र उमर खाँ, यादहुसैन पुत्र ताहिर, जुल्फकार पुत्र मनसब अली और तारिफ पुत्र खलील निवासीगण ग्राम खेडी खुर्द लक्सर हरिद्वार को नामजद किया गया।
एसएसपी के आदेश पर हत्यारोपियों को गिरफ्रतार करने के लिए लक्सर पुलिस के सहयोग के लिए एसओजी को भी शामिल कर सात पुलिस टीमों को गठन किया गया। जिन्होंने हत्यारोपियों दबोचने के लिए पडौसी राज्य के अलग-अलग शहरों सहित जनपद हरिद्वार में भी सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी की गयी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। लेकिन पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी, इसी दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छह हत्यारोपियों आस मौहम्मद पुत्र ताहिर, जावेद पुत्र खीजर, फरीद पुत्र जमशेद, जावेद पुत्र अब्दुल रहमान, जुल्फकार पुत्र मनसब अली और आबूल पुत्र दिलशाद को गिरफ्रतार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों से तीन देशी तमंचे, एक तलवार, एक लाठी व एक लोहे की राड बरामद की गयी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उनको जेल भेज दिया। शेष फरार हत्यारोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
