छात्रा की मां ने रानीपुर में तहरीर देकर लगाया आरोप
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिपाही के बेटे पर एमएससी की छात्रा की मां ने बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। आरोप हैं कि सिपाही को बेटा पिछले छह माह से छात्रा का पीछा करते हुए कर रहा था परेशान।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रानीपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने मंगलवार को तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि उसकी बेटी एमएससी की छात्रा है जोकि कनखल थाना क्षेत्र स्थित विवि में पढती है। जिसको पिछले छह माह से प्रभात गिरि पुत्र दुर्गेश गिरि निवासी अमन विहार काॅलोनी रावली महदूद परेशान कर रहा है। आरोप हैं कि उसकी बेटी के काॅलेज जाते वक्त प्रभात गिरि उसका पीछा करते हुए रास्ते में रोककर छेडछाड करता चला आ रहा है। विरोध् करने पर बेटी को पिता के पुलिस में होने का रौब दिखाते हुए गायब करने की धमकी दे रहा था।
सोमवार को उसकी बेटी सुबह घर से काॅलेज गयी, लेकिन वापस को शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की गयी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीडिता मां ने बेटी के अपहरण का आरोप सिपाही के बेटे प्रभात गिरि पर लगाया है। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।



