आरोपियों से चोरी की एक बाइक व दो मोबाइल बरामद
बाइक चोर पूर्व में देशी घी धोखाधड़ी प्रकरण में कनखल से जा चुका जेल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने शनिवार की देर शाम क्षेत्र में गश्त के दौरान के दौरान अलग-अलग जगहों से मुखबिर की सूचना पर बाइक और मोबाइल दो चोरों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने एक चोरी की बाइक और दो चोरी के मोबाइल बरामद किये है। पुलिस आरोपियों को थाने लेकर पहुंची, जहां पर पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सम्ंबधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि बीती शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन्द्रलोक कॉलोनी पानी की टंकी के पास से एक बाइक चोर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने क्षेत्र से चोरी की गयी बाइक बरामद की है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रिषभ भटनागर उर्फ गगन पुत्र सुनील भटनागर निवासी शिवलोक कॉलोनी रानीपुर हरिद्वार बताते हुए बाइक चोरी करना कबूला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। बाइक चोरी के सम्बंध में जगदीश प्रसाद सेमवाल निवासी गुमानी वाला ऋषिकेश देहरादून ने मुकदमा दर्ज कराया था। बाइक चोर पूर्व में कनखल थाना क्षेत्र से देशी घी धोखाधड़ी प्रकरण में जेल जा चुका है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बीती देर शाम को सिडकुल दवा चौक के पास सूचना पर एक मोबाइल चोर को गिरफतार किया है। जिसके पास से पुलिस ने क्षेत्र से चोरी किये गये दो मोबाइल बरामद किये है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम आमीर पुत्र असलम निवासी मौ. घोसियान ज्वालापुर बताते हुए मोबाइल चोरी की वारदात को कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोबाइल चोरी के सम्बंध में गगुन त्यागी पुत्र राजकुमार निवासी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार ने सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बाइक व मोबाइल चोर को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
