हत्यारोपी पति हत्या की वारदात को अंजाम देकर हुआ फरार
घर की माली हालत खराब होने पर अक्सर होता था झगड़ा
मृतका की निकाह 17 साल पूर्व हुआ और पांच बच्चे
एसएसपी ने दिये 24 घंटे के भीतर हत्यारोपी की गिरफ्तारी के निर्देश
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। परिवारिक कलह के चलते पति ने तड़के सोते हुए पत्नी की गडसे से गर्दन पर वार कर हत्या कर फरार हो गया। हदय विदारक घटना से गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पथरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने हत्या की सूचना आलाधिकारियों को दी। बताया जा रहा हैं कि एसएसपी ने अधीनस्थों को हत्यारोपी पति की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी के निर्देश दिये है। बताया जा रहा हैं कि मृतका के पांच बच्चे है। परिवार की माली हालत खराब होने के कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े की बात कही जा रही है। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बुक्कनपुर पथरी हरिद्वार में तड़के उस वक्त सनसनी फैल गयी। जब गांव के ही एक ग्रामीण मुस्तकीम ने अपनी पत्नी आसमां उम्र 40 साल की सोते हुए उसकी गडसे से गर्दन पर वार कर हत्या कर फरार हो गया। बताया जा रहा हैं कि मुस्तकीम ने सोते हुए जब पत्नी के गर्दन पर गडसे से वार किया, तो उसकी चीख निकलने पर बच्चों में जाग हो गयी। जिनके चीखने चिलाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पथरी कार्यवाहक प्रभारी एसएसआई लोकपाल परमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पत्नी की गडासे से गर्दन पर वार कर हत्या की वारदात की जानकारी आलाधिकारियों को दी।
बताया जा रहा हैं कि घटना की सूचना पर आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी अजय सिंह ने अधीनस्थों को पत्नी के हत्यारोपी पति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी के निर्देश दिये है। बताया जा रहा हैं कि मृतका आसमां का निकाह मुस्तकीम से 17 साल पूर्व हुआ था और उसके पांच बच्चे है। मृतका के घर की माली हालत ठीक नहीं थी। जिसको लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। आसमां की हत्या की वजह भी घरेलु कलह माना जा रहा है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया है।
पुलिस ने हत्यारोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसके सम्भावित ठिकानों पर छापेमार की जा रही है। पुलिस का दावा हैं कि जल्द ही हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की सही वजह का पता चल सकेगा। पथरी कार्यवाहक प्रभारी एसएसआई लोकपाल परमार ने बताया कि घरेलु कलह के चलते पति ने तड़के सोते वक्त पत्नी की गडसे से गर्दन पर वार कर हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
