परिजनों की वीडियों बनाने व धमकी देने का मामला
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। वरिष्ठ पत्रकार ने पड़ोसी दम्पति पर उनकी पत्नी, पुत्रावधु व पौते-पौती की मोबाइल से वीडियों बनाने तथा विरोध करने पर गाली गलोच कर धमकी देने और घर के बाहर खड़ी कार को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि पत्रकार वेदप्रकाश चौहान ने तहरीर देकर शिकायत की हैं कि उसके पडोसी दम्पति भवानी विश्नोई व उसकी पत्नी सुषमा विश्नोई कई बार घर के बाहर खड़ी उसकी पत्नी, पुत्रावधु और पौते-पौती की मोबाइल से वीडियों बनाते है। आरोप हैं कि विरोध करने पर दम्पति द्वारा उनके साथ अभदता करते हुए गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं घर के बाहर खड़ी उनकी कार को क्षतिग्रस्त भी किया गया है। पुलिस ने पत्रकार वेदप्रकाश चौहान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि पूर्व में भी पत्रकार वेदप्रकाश ने आरोपी दम्पति समेत चार के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की गयी थी, जिसपर कोर्ट द्वारा चोरों को समन जारी किये गये थे। जिनको पड़ोसी दम्पति ने समन लेने के बाद कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। जिसपर पुलिस ने कोर्ट के द्वारा जारी गैर जमानती वांरट पर भवानी विश्नोई को गिरफ्रतार कर कोर्ट में पेश किया गया था। जबकि उसकी पत्नी खुद कोर्ट में पेश हुई थी। उक्त मामले में आरोपी दम्पति जमानत पर बाहर है। आरोपी दम्पति पर एक ओर मामला दर्ज होने पर उनकी मुश्किले ओर बढ गयी है।
