पत्नी ने ही करायी थी रिश्तेदार प्रेमी व उसके साथी से हत्या
हत्या में इस्तेमाल चाकू, खून से सन्ने कपडे, बुलौरो गाडी बरामद
सतबीर का शव 30 अगस्त को मंगलौर हाईवे पर मिला था पड़ा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली गंगहर पुलिस ने सतबीर की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्रतार कर लिया। मृतक की पत्नी ने ही रिश्तेदार प्रेमी व उसके साथी से मिलकर करायी थी पति की हत्या। पुलिस टीम ने हत्यारोपियों के निशानदेही से हत्या मेें इस्तेमाल चाकू, हत्यारों के खून से सन्ने कपड़े और बुलैरो गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। घटना का खुलासा केातवाली गंगनहर परिसर में एसपी देहात परमेन्द्र सिंह डोभाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि सालियर मंगलौर हाईवे पर एक व्यक्ति का शव खून से लतपथ पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारा गया था। मृतक की पहचान उससे मिले आधार कार्ड से सतबीर पुत्र कुलबीर निवासी एक्कड पथरी हरिद्वार के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया था।
उन्होंने बताया कि मृतक के पिता कुलबीर की ओर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गयी, जिनमें सीआईयू को भी शामिल किया गया। पुलिस ने हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम ने मुखबिर को अलर्ट करते हुए घटना स्थल के आसपास समेत कई क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। पुलिस को बहादराबाद टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे से अहम सुराग मिले। बुलौरो कार में उसके साथ बैठे दो लोगों की पहचान उसके रिश्तेदार गुरूसेवक पुत्र कर्मवीर निवासी मदपुरी बढापुर बिजनौर और मोनू कुमार पुत्र खुशीराम निवासी हिदायतपुर अफजलगढ बिजनौर के रूप में हुई।
एसपी देहात ने बताया कि पुलिस दोनों को बीती देर शाम को ग्राम एथल से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान रिश्तेदार गुरूसेवक ने खुलासा किया कि सतबीर की पत्नी नवनीत कौर उर्फ नीतू से लम्बे समय से प्रेम प्रंसग चल रहे है। पूर्व में भी सतबीर को अपने रास्ते से हटाने के लिए उसपर फॉयर कर मारने की प्रयास किया था, लेकिन तब वह बच गया था। उन्होंने मृतक की पत्नी नवनीत कौर उर्फ नीतू के साथ मिलकर एक योजना के तहत सतबीर की हत्या की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी नवनीत कौर उर्फ नीतू को भी गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता के दौरान सीओ रूड़की विवेक कुमार, कोतवाली गंगनहर प्रभारी निरीक्षक एश्वर्यपाल आदि मौजूद रहे।
