राष्ट्रीय कुष्ठ उम्मूलन कार्यक्रम के तहत लगा सर्जरी कैम्प
लखनउ के चार चिकित्सकों की टीम सर्जरी करने में जुटी
देहरादून, पौड़ी और हरिद्वार के मरीज हुए सर्जरी के लिए पंजीकृत
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। राष्ट्रीय कुष्ठ उम्मूलन कार्यक्रम के तहत राजकीय मेला चिकित्सालय में शुक्रवार से दो दिवसीय रि-कंस्ट्रक्टिव सर्जरी कैम्प सीएमओ हरिद्वार डॉ. कुमार खगेन्द्र सिंह के निर्देशन, जिला कुष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह के सुपरविजन और मेला हॉस्पिटल सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता की देखरेख में शुरू हुआ। इस कैम्प में 10 मरीजों का पंजीकरण किया गया है, जोकि देहरादून, पौड़ी और हरिद्वार के है।

सीएमओ हरिद्वार डॉ. कुमार खगेन्द्र सिंह ने बताया कि राजकीय मेला चिकित्सालय में राष्ट्रीय कुष्ठ उम्मूलन कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय रि-कंस्ट्रक्टिव सर्जरी कैम्प आज से प्रारम्भ हो गया है, जोकि 03 सितम्बर तक जारी रहेगा। जिसके लिए देहरादून, पौड़ी और हरिद्वार से सर्जरी के लिए चयनित मरीजों को एक दिन पूर्व मेला हॉस्पिटल में भर्ती करते हुए सभी औपचारिकताए पूर्ण कर ली गयी थी। रि-कंस्ट्रक्टिव सर्जरी कैम्प में किंग जार मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनउ के चार चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की सर्जरी की जा रही है।
जिला कुष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि राजकीय मेला चिकित्सालय में दो दिवसीय रि-कंस्ट्रक्टिव सर्जरी कैम्प में कुष्ठ से उपचारित दिव्यांग पात्र रोगियों को बुलाया गया है। जिनकी सर्जरी से उनकी दिक्कतों को दूर किया जा सकता है। सर्जरी कैम्प के जरिये सर्जरी के लिए दस मरीजों का चयन किया गया है। जिनमें देहरादून से 4, पौडी से 2 और हरिद्वार से 4 रोगी शामिल है। उन्होंने बताया कि किंग जार मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनउ के चार चिकित्सकों की टीम में डॉ. विजय कुमार, डॉ. हर्ष वर्धन, डॉ. सोनिया मैथियु और मौहम्मद शामिम अंसारी शामिल है, टीम को डॉ. विजय कुमार लीड कर रहे है।

सर्जरी कराने वालों में 16 साल की किशोरी से लेकर 75 साल के बुजुर्ग मौजूद है। सर्जरी के पश्चात मरीजों को कुछ दिन मेला हॉस्पिटल में ही भर्ती रखा जाएगा। चिकित्सकों की टीम सर्जरी के बाद वापस लौट जाएगी, जोकि मरीजों के चैकअप के लिए 10 सितम्बर को आयेगी। जिनके चैकअप के बाद ही मरीजों को हॉस्पिटल से छु्ट्टी दे जाएगी। उसके पश्चात मरीजों को 24 सितम्बर और फिर तीन माह बाद चैकअप के लिए बुलाया जाएगा।
मेला हॉस्पिटल सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि रि-कंस्ट्रक्टिव सर्जरी कैम्प के लिए मेला हॉस्पिटल ने पूरी व्यवस्था की गयी हैं। जिससे सर्जरी करने वाली चिकित्सक टीम समेत मरीजों को कोई परेशानी न हो। सर्जरी से पूर्व मरीजों के भर्ती के साथ ही मेला हॉस्पिटल में टेस्टिंग से लेकर एक्सरे तक की पूरी व्यवस्था के इंतजाम कर लिए गये थे। रि-कंस्ट्रक्टिव सर्जरी कैम्प में बाहर से आने वाली चिकित्सक टीम की मदद के लिए ओटी से लेकर वार्ड तक मेला हॉस्पिटल के स्टॉफ को भी तैनात किया गया है। रि-कंस्ट्रक्टिव सर्जरी कैम्प में किसी प्रकार की कोई परेशानी नही होने दी जाएगी।
रि-कंस्ट्रक्टिव सर्जरी कैम्प में मदद करने वालों में हरिद्वार स्वास्थ्य शिक्षक बीके गुप्ता, पौड़ी स्वास्थ्य शिक्षक स्वराज सिंह, एसएससी बहादराबाद सुपरवाईजर संजय कुमार, लक्सर सुपरवाईजर संजय पाठक, ईएमडब्लू सीएमओ कार्यालय गौरव शर्मा के साथ चिकित्सकों की टीम के साथ ओटी में सहयोगी टीम में डॉ. एबी पाराशर, सिस्टर प्रर्मिला निधी, संगीता सैनी, अंजू पुण्डीर, वार्ड बॉय बिजेन्द्र, दिनेश नौटियाल और विजय शामिल रहे।
