
*भाजपा ने 19 वार्डो पर जीत हासिल की, तो वही कांग्रेस ने 04 वार्डो में जीते
*निगम हरिद्वार मेें हैं 60 वार्ड, जिनमें 37 वार्डो के नतीजे अभी आना बाकी
*मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल करीब 10 हजार से बढत बनाये हुए
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार चुनाव के मतगणना के दूसरे रांउड में 23 वार्डो में अब तक के नतीजे सामने आ चुके है। जिसमें 19 वार्डो में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। जबकि 04 वार्डो में कांग्रेस जीती है। वहीं अगर मेयर प्रत्याशी की बात करें तो भाजपा मेयर प्रत्याशी किरण जैसल करीब 10 हजार से बढत बनाये हुए है। मतगणना का तीसरा रांउड प्रारम्भ हो चुका है। जिसके नतीजे आने की प्रतीक्षा है।
भाजपा की मिल रही जीत को लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्त्ताओं में खुशी का माहौल हैं। भाजपा नेता मिल रही जीत को लेकर आशावान हैं कि भाजपा निगम में बोर्ड बनाने की दिशा में आगे बढ रही है। लेकिन अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। अभी दो रांउड के परिणाम सामने आये है। जबकि 8 रांउड चरणों में मतगणना होनी है। निगम हरिद्वार मेें 60 वार्ड हैं जिनमें 23 वार्डो के नतीजे सामने आये है, जबकि 37 वार्डो के नतीजे आना बाकी है। नगर निगम हरिद्वार में बोर्ड किस दल का बनेगा इस सम्बंध में अभी कुछ भी कहना जल्द बाजी होगी। अभी तक जिन वार्डो के नतीजे समाने आये है।
वह इस प्रकार हैंः वार्ड नम्बर 1 से भाजपा प्रत्याशी आकाश भाटी, वार्ड नम्बर 2 से भाजपा प्रत्याशी सुनीता देवी, वार्ड नम्बर 3 से भाजपा प्रत्याशी सूर्यकांत शर्मा, वार्ड नम्बर 4 से कांग्रेस प्रत्याशी महावीर वशिष्ठ, वार्ड नम्बर 5 से भाजपा प्रत्याशी अनिल वशिष्ठ, वार्ड नम्बर 6 से भाजपा प्रत्याशी सुमित चौहान, वार्ड नम्बर 7 से भाजपा प्रत्याशी श्रुति खेवडिया, वार्ड नम्बर 8 से कांग्रेस प्रत्याशी हिमांशु गुप्ता, वार्ड नम्बर 9 से कांग्रेस प्रत्याशी सोहित सेठी, वार्ड नम्बर 10 से भाजपा प्रत्याशी सचिन कुमार, वार्ड नम्बर 11 से भाजपा प्रत्याशी दीपक शर्मा, वार्ड नम्बर 12 से भाजपा प्रत्याशी इष्टदेव सोनी, वार्ड नम्बर 13 से भाजपा प्रत्याशी मंजू रावत, वार्ड नम्बर 14 से भाजपा प्रत्याशी ललित रावत, वार्ड नम्बर 15 से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक भूषण उर्फ विक्की, वार्ड नम्बर 16 से भाजपा प्रत्याशी निशा नौडियाल, वार्ड नम्बर 17 से भाजपा प्रत्याशी रानी देवी, वार्ड नम्बर 18 से भाजपा प्रत्याशी ममता नेगी, वार्ड नम्बर 19 से भाजपा प्रत्याशी मोनिका सैनी, वार्ड नम्बर 20 से राजेश शर्मा, वार्ड नम्बर 21 से भाजपा प्रत्याशी पिंकी चौधरी, वार्ड नम्बर 22 से भाजपा सपना शर्मा और वार्ड नम्बर 23 से भाजपा प्रत्याशी आशी भारद्वाज ने जीत हासिल की है।