लॉकडाउन में मरीज की जान बचाने के लिए दिखा लोगों में जुनून
तीन संस्थाओं ने मिलकर किया रक्तदान शिविर का आयोजन
लीना बनौधा
हरिद्वार। संकट की इस घड़ी में जहाँ पुरा विश्व एक ऐसे वायरस की चपेट में है वहां हरिद्वार की संस्था संकल्प प्रकाश हरिद्वार, गणपति परिवार हनुमान घाट एवं ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार दूसरो की ज़िंदगी बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, तीनो संस्थाओ ने मिल के लॉकडाउन में किसी भी मरीज की जान रक्त की कमी से न जाये। उसके लिए वह हर संभव प्रयास करते हुए एक रक्तदान शिविर का आयोजन वेदा ग्रीन निर्मला छावनी हरिद्वार में किया गया। थैलेसीमिया , हीमोफीलिया जैसी और भी बहुत सी बीमारिया है। जिनके लिये मरीजों को रेगुलर रक्त की आवश्यकता होती है, डायलसिस के लिए भी लगभग हर तीन से दिन में मरीज को रक्त की आवश्यकता होती है, मगर अभी सभी ब्लड बैंकों में ब्लड की कमी के कारण लोगो को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इसी परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ मिलकर तीनो सहयोगी संस्थाओ ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर में 55 यूनिट्स रक्तदान हुआ, शिविर में आने वाले हर रक्तदाता का रजिस्ट्रेशन फोन पर ही किया गया और वही उनकी कॉउंसलिंग भी की गई। शिविर में आते ही सबसे पहले रक्तदाता के हाथ को अच्छी तरह से सेनेटीईज किया गया ततपश्चात उसकी थर्मल सकैनिंग की गयी ओर उसके बाद ही उसको अंदर आने दिया गया व सोशल डिस्टनसिंग का पूर्ण रूप से ख्याल रखा गया जिससे कोरोना वायरस के चलते बनाये गए सभी नियमो का पालन पूर्ण रूप से किया जाए। बिना रजिस्ट्रेशन किये हुए रक्तदाता को रक्तदान शिविर में आने की अनुमति नही थी। शिविर में हर रक्तदाता को पहले से टाइम दिया गया था। जिससे शिविर में किसी भी तरह की कोई भीड़ न हो और सभी रक्तदाता आरम से रक्तदान कर वापस जा सके। AIIMS ऋषिकेश की रक्तकोष टीम के सदस्यों ने शिविर में रक्त एकत्रित किया। रक्तकोष टीम से डॉ सुशांत, डॉ पनदीप कौर, डॉ अश्विन, अंजू डोंडियाल, ओम प्रकाश नेगी, लक्ष्मीकांत, विजय पाल नेगी, रीता का विशेष सहयोग रहा। रक्तदान करने वालो मे महंत रवि पुरी, नितिन गुप्ता, मयंक नैथानी, अभिनव शर्मा (पीकू), गोपाल गर्ग, विकास कोठियाल, संजय कोठियाल, आकाश ठाकुर, सौरभ गुप्ता, सुमित गर्ग, रविंद्र कुमार , कपिल अरोड़ा, सचिन कुमार, कुंवर मंडवाल, सोनू चोपड़ा, हिमांशु ठाकुर, सोनू शर्मा, सौरभ बंसल, राहुल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सूरज सिंह, प्रकाश चौहान, विकास राणा, गगन यादव, सचिन अरोड़ा, यश ललवानी, भूपेंद्र कुमार, सौरव बंसल, हर्ष शर्मा, तरूण शर्मा, राज गुप्ता, विशाल गुप्ता, रोहित बक्शी, संदीप, साहिल अरोड़ा आदि ने रक्तदान कर अपनी नैतिक जिम्मेदारी का पालन किया। गणपति परिवार हनुमान घाट संस्था से अमन गर्ग, शशांक शर्मा, कपिल अरोड़ा, श्रीमहंत रवि पुरी, अभिनव शर्मा, विकास कोठियाल, आकाश ठाकुर, मयंक नैथानी, ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार से अनिल अरोड़ा, विशाल अनेजा, मनीष लखानी, अशोक कालरा। शेखर सतिजा, अंकित नेगी आदि उपस्थित रहे।
