कुछ दिनों में दोनों करने जा रहे थे शादी, शक ने उजाडी दुनिया
घटना से घबरा कर प्रेमी हुआ फरार, भाई ने शव को बाक्स में छुपाया
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। शादी से पूर्व ही प्रेमिका ने प्रेमी से नाराज होकर भाई के घर पर संदिग्ध् परिस्थितियों में फांसी लगा कर जान दे दी। जिसकी जानकारी लगते ही भाई व प्रेमी घटना से घबरा गये। प्रेमी मौके बहाने से फरार हो गया, जबकि भाई ने प्रेमी के इंतजार के चलते बहन के शव को एक दिन तक बैड के बाक्स में छुपा कर रखे रखा। घटना की जानकारी मकान मालिक से मिलते ही पुलिस ने मौके से शव को बरामद करते हुए घटना की जानकारी लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। लेकिन घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी प्रेमी वापस नहीं लौटा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात सरिता पत्नी अमित निवासी दगेडा सहारनपुर यूपी ने किराये पर रह रहे भाई सुनित पुत्र सुखदास निवासी ग्राम औरंगाबाद बिहारी गढ सहारनपुर यूपी हाल निवासी मोहन एक्लेव जमालपुर कला कनखल में रविवार की रात को संदिग्ध् परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा हैं कि मृतका अपने पति से करीब चार साल से अलग रही थी। जिसके तीन बच्चे थे, जोकि मृतका के मायके में रह रहे थे। मृतका सिड़कुल स्थित फैक्ट्री में काम करती थी। जिसका अपने को फौजी बताने वाले युवक अंकित चौधरी निवासी नकुड से प्रेम हो गया। बताया जा रहा हैं कि दोनों शादी के लिए तैयार थे और कुछ दिनों में दोनों शादी के बंधन में बधने जा रहे थे। इसलिए सरिता किराये पर रहे अपने भाई सुनित के घर में 8-10 दिन पूर्व रहने आयी थी। बताया जा रहा हैं कि रविवार को उसके प्रेमी अंकित चौधरी मिलने के लिए आया था। अंकित के एक दूधवाली से बात करते हुए सरिता ने देख लिया और उसकी बात को लेकर दोनों के बीच रात को झगड़ा हो गया। इसी बात से नाराज होकर प्रेमी अंकित चौधरी वापस जाने के लिए निकल पडा। जिसको मनाने का प्रयास करने के लिए सुनित उसके पीछे गया। इसी दौरान सरिता ने कमरे को बंद कर कुण्डी लगा ली। जब दोनों वापस लौटे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। जिन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। मगर नहीं खुलने पर सुनित ने खिडकी से भीतर झांक कर देखा तो सन्न रह गया कि सरिता फांसी के फंदे से झुल रही थी। जिन्होंने किसी तरह दरवाजा खोलकर सरिता को नीचे उतारा तो वह मर चुकी थी, घटना से दोनों घबरा गये। बताया जा रहा हैं कि प्रेमी अंकित चौधरी मृतका के भाई सुनित से यह कहते हुए चला गया कि वह थोडी देर में आता है। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा तो भाई ने घबरा कर शव को बैड के बाक्स में छुपा कर रख दिया और मंगलवार तक मृतका का भाई अंकित चौधरी के आने का इंतजार करता रहा। मगर वह नहीं लौट कर आया। घटना की भनक लगते ही मकान मालिक कन्हैया सिंह ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने बीती शाम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने की प्रतिक्षा कर रही है। कनखल एसओ हरिओम राज चौहान के अनुसार एक महिला ने प्रेमी से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दी। लेकिन घटना के बाद से फौजी प्रेमी भी लापता हैं। जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
