वेदप्रकाश चौहान
हरिद्वार। हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर प्राधिकरण सचिव उत्तम सिंह चौहान एवं मुख्य वित्त अधिकारी बीरेन्द्र कुमार ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके साथ ही अधिकारियों ने मौजूद सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
अधिशासी अभियन्ता माधवानंद जोशी, सहायक अभियन्ता पंकज पाठक, जेई त्रिपन सिंह पंवार, जेई बलराम सिंह, प्रशासनिक अधिकारी विनोद राव, रोहित कुमार, संजय चौहान, डा. बृजेश उपाध्याय, अभिषेक वशिष्ठ, रोहित वर्मा, विनय सक्सेना, विपिन नौटियाल, दीपक सेमवाल, संदीप जोशी, भगवती प्रसाद डिमरी आदि मौजूद रहे। उधर, दूसरी ओर नगर निगम में भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गयी।
इस अवसर पर नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए याद किया। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव में स्वच्छता के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के मद्देनजर स्वच्छता सम्मान प्रमाण पत्र देकर कर्मचारियों को सम्मानित किया।

