पुलिस ने किया 33 लोगों को गिरफ्तार, 60-70 नामजद
पीडित परिवार की ओर से गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
तीन मुकदमें पुलिस की ओर से हुए विभिन्न धाराओं में दर्ज
यूपी की 30-35 गाड़ियां की बरामद, पुलिस को साजिश का शक
पुलिस गाड़ियों की मालिको की जानकारी जुटाने में जुटी, होगी गिरफ्तारी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पुलिस ने बेलड़ा गांव में बवाल व पथराव मामले को गम्भीरता से लेते हुए चार मुकदमें दर्ज किये है। जिनमें एक मुकदमा पीडित परिवार की ओर से गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस की ओर से तीन मुकदमें विभिन्न धाराओं में मुकदमें दर्ज किये गये है। जिनके तहत पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किये गये है। जबकि 20 लोगों का शांतिभंग में दबोचे है।
कुल मिला कर पुलिस रात को 33 लोगों को गिरफ्तारी की जा चुकी है। वहीं पुलिस ने 60-70 लोगों को नामजद और सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल मौके पर तैनात है। गांव में धारा 144 लागू की गयी है साथ ही ड्रोन से पूरे गांव में निगरानी रखी जा रही है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार की रात गांव के युवक की घटना में मौत को लेकर कुछ बाहरी उपद्रवियों ने ग्रामीणों को उकसा कर बवाल करते हुए पुलिस बल पर पथराव करते हुए गांव का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया था। पथराव की घटना में भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान, मंगलौर प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल, उपनिरीक्षक बारू सिंह चौहान समेत कई पुलिस कर्मी घायल हो गये। लेकिन दोनों निरीक्षक को गम्भीर चोट आयी हैं जिनको उपचार के लिए भर्ती किया है। जबकि अन्य घायलों को उपचार के बाद रात को ही छुट्टी दे दी गयी थी।
उन्होंने बताया कि पूरे घटना को पुलिस ने गम्भीरता से लेते हुए चार मुकदमें दर्ज किये है। जिनमें एक मुकदमा पीडित परिवार की ओर से गैर इरादतन हत्या और तीन मुकदमें पुलिस की ओर से विभिन्न धाराओं में दर्ज किये गये है। पुलिस ने रात को ही 13 लोगों को गिरफ्तार किये गये है। जबकि 20 लोगों को शांतिभंग में दबोचा था। कुल मिला कर रात को पुलिस ने 33 लोगों की गिरफ्तारी की थी। वहीं पुलिस ने 60-70 लोगों को नामजद और सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल मौके पर तैनात है। गांव में धारा 144 लागू की गयी है साथ ही ड्रोन से पूरे गांव में निगरानी रखी जा रही है।
कप्तान ने बताया कि पुलिस ने गांव से यूपी 11 नम्बर की 30-35 गाड़ियों को कब्जे में लिया है। जिससे साबित होता हैं कि बाहरी उपद्रवियों ने षडयंत्र के तहत गांव का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। पुलिस जब्त की गयी गाड़ियों से उनके मालिकों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है, जिसके बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
