मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार तीर्थनगरी मे प्रचलित चार धाम यात्रा व वीकेंड और सोमवती अमावस्या पर भारी भीड को देखते हुए कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हरकी पौडी पर यात्रियों के भारी दबाब को देखते हुए क्षेत्र से अतिक्रमण अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से क्षेत्र के व्यापारियों से अपील की जा रही हैं कि वीकेंड और सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी उमड़ने को देखते हुए दुकानों के बाहर लगे समान को हटा ले, अगर पुलिस की कार्यवाही के दौरान अगर व्यापारियों का नुकसान होता हैं तो उसकी जिम्मेदारी उनकी स्वंय की होगी। पुलिस द्वारा 15 जून तक सडक पर समान ना रखने और सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन को सहयोग करने की अपील व्यापारियों से की गई है।
