नीलामी के दो दिन पूर्व हुई कार के नदारत की जानकारी
सुपूदगी में लेने वाले पर अभद्रता का आरोप, सिडकुल में मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। फर्म की कुर्क की गयी चल सम्पत्ति की नीलामी के दो दिन पूर्व तहसीलदार द्वारा निरीक्षण के दौरान स्वीफ्रट कार नादरत मिलने तथा सुपूदगी में लेने वाले से जानकारी हासिल करने पर अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके सम्बंध् में एसडीएम के आदेश पर संग्रह अमीन की ओर से सिडकुल थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
सिडकुल एसएसआई शहजाद अली ने बताया कि प्रदीप कुमार संग्रह अमीन तहसील कार्यालय हरिद्वार ने थाने में तहरीर दी गयी हैं। तहरीर में कहा गया हैं कि बाकीदार फर्म स्व. श्री फोम टैक एंटीफार कम्पनी प्लांट नम्बर 18 सैक्टर 01 बी सिडकुल हरिद्वार पर व्यापार कर अदायगी न करने पर फर्म की चल सम्पत्ति एसडीएम हरिद्वार के आदेश पर 07 अक्टूबर 2021 के अनुपालन में 08 अक्टूबर 2021 को कुर्क की गयी थी।
कुर्क की सम्पत्ति को दिनेश कुमार यादव निवासी गली नम्बर 01 टीएचडीसी राज काॅलोनी हरिद्वार के सुपूर्द की गयी थी। जिसकी नीलामी 05 जून 2022 को नियत की गयी थी, लेकिन नीलामी के इच्छुक एक व्यक्ति को 03 जून 22 को कुर्क की सम्पत्ति को दिखाने के लिए तहसीलदार द्वारा लें जाया गया, तो वहां पर कुर्क किये गये माल से एक वाहन स्वीफ्रट कार नादारत मिली। जब नादारत मिली कार के सम्बंध् में सुपूदगी में लेने वाले दिनेश से जानकारी चाही।
आरोप हैं कि दिनेश कुमार द्वारा तहसीलदार से अभद्रता की गयी। जिसके सम्बंध् में एसडीएम हरिद्वार को जानकारी दी गयी। एसडीएम द्वारा उक्त मामले में सिडकुल में जांच कर आवश्यक कार्यवाही के आदेश दिये है। पुलिस ने संग्रह अमीन की तहरीर पर प्रथम दृष्ट्या जांच में मामला सही पाया हैं जिसके बाद पुलिस ने सुपूदगी में लेने वाले व्यक्ति के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
