मां-बेटी ज्वालापुर क्षेत्र के ज्वैलर्स के यहां जा रही थी जेवरात बदलने
दो महिलाओं ने बातों में उलझा कर किया जेवरात से भरा पर्स साफ
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। वरिष्ठ पत्रकार की बेटी व पत्नी को बातों में उलझाकर आटो सवार दो महिलाओं ने जेवरात से भरा पर्स उड़ा लिया। मां—बेटी जेवरात को बदलने के लिए तनिष्ठ जैवलर्स के यहां जा रही थी। घटना की जानकारी मां—बेटी को ज्वैलर्स के यहां पर पहुंचने पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए ज्वालापुर पुलिस को वारदात की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र के सीसीटीवी को खंगाला गया। जिसमें दो महिलाए एक बच्चे के साथ आटो से उतरती देखी जा रही है। पुलिस दोनों महिलाओं की तलाश में जुट गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रवणनाथ नगर हरिद्वार निवासी वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रकाश चौहान की बेटी सुनीता निवासी मध्य प्रदेश से बच्चों की छुट्टी पर मायके आयी हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि रविवार की दोपहर को सुनीता अपनी मां सतवीर के साथ सोने के जेवरात बदलने के लिए आटो से ज्वालापुर क्षेत्र स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम जा रही थी। बताया जा रहा हैं कि जिस आटो में मां-बेटी सवार थी, उसी आटो में ऋषिकुल के पास से एक पुरूष व दो महिलाएं एक बच्चे के साथ सवार हुए। जिनमें पुरूष आगे चालक की सीट पर बंगल में बैठ गया। और दोनों महिलाएं बच्चे के साथ पिछली सीट पर मां बेटी के साथ बैठ गई।
बताया जा रहा हैं कि कुछ दूर चलने के बाद महिलाओं ने मां—बेटी को उनका बैग गिरने की बात बोली, उसके बाद दोनों महिलाओं ने मां—बेटी को अपनी बातों में उलझा लिया। इसी दौरान दोनों महिलाओं ने चालाकी से उनके बैग से जेवरात से भरा पर्स साफ कर दिया। जिसकी जानकारी मां-बेटी के तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम पहुंचने पर हुई कि बैग से जेवरात से भर पर्स गायब है। लाखों की कीमत से भरा पर्स गायब होने पर मां-बेटी के होश उड़ गये। जिन्होंने बाहर आकर आटो को देखा तो वह जा चुका था। मां-बेटी ने घटना की जानकारी तत्काल परिजनों को दी।
सूचना पर सुनीता का भाई संजय चौहान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद ज्वालापुर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद आटो की तलाश करते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। बताया जा रहा हैं कि सीसीटीवी कैमरे में आटो से दो महिलाएं पुरूष व बच्चे के साथ उतरते देखे जा रहे है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी महिलाओं की तलाश में जुट गयी है। वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रकाश चौहान के अनुसार पर्स में करीब साढे पांच लाख के जेवरात मौजूद थे।
