आरोपियों ने तीन अन्य साथियों के साथ दिया था वारदात को अंजाम
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पांच दिन पहले पंजाब से चाकू की नोक पर कार लूटने वाले दो सगे भाइयों को रोडीबेलवाला चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि वारदात में शामिल तीन आरोपी फरार हैं। कार लूट का मुकदमा अंबाला थाने में मुकदमा दर्ज है। कोतवाली नगर पुलिस ने अंबाला पुलिस की सूचना पर पार्किग में खड़ी कार के साथ दो बदमाशों की गिरफ्रतारी की गयी है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि अंबाला पुलिस से सूचना दी कि उनके थाना क्षेत्र से पांच बदमाशों द्वारा चाकू की नोक पर कार लूट की वारदात को अंजाम देने वाले हरिद्वार में मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस सर्तक हो गयी और अंबाला पुलिस की जानकारी पर बताये गये नम्बर की कार को रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल ने पार्किग में खड़ी पायी, जिसमें कुछ लोग सवार थे। पुलिस ने कार को घेर घोट कर कार सवार दो बदममाशों को दबोच लिया। जिनको रोडीबेलवाला चौकी लाया गया।
जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम विकाश और आशु पुत्रगण मांगेराम निवासी मुनक करनाल हरियाणा बताते हुए खुलासा किया कि उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर कार लूट की वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली नगर पुलिस ने कार की बरामदगी व दो बदमाशों की गिरफ्रतारी की जानकारी भेज दी है। पुलिस के मुताबिक अंबाला पुलिस ने जानकारी दी थी कि अरुण कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी शिमला हिमाचल प्रदेश ने 20 मई अंबाला थाने में तहरीर देकर कार लूट का मुकदमा दर्ज कराया था।
पीड़ित ने तहरीर में लिखा था कि 19 मई को वह चंडीगढ़ से अपनी कार से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में पांच युवको ने उसको रोककर चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी देकर कार लूट कर फरार हो गये। बदमाशों की गिरफ्रतारी की सूचना अंबाला पुलिस को भेज दी गयी है।अंबाला पुलिस आरोपितों को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले जाएगी।
