आरोपी ने तीन दिन पूर्व सराय के पास से उड़ाई थी बाइक
पूछताछ के दौरान चार अन्य बाइकों की चोरी राज उगला
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्रतार किया है। जिसके पास से पुलिस ने पांच चोरी की बाइके बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि मतलूब पुत्र याकूब निवासी ग्राम गड़ोवाली थाना पथरी जनपद हरिद्वार ने 19 दिसम्बर 22 को तहरीर देते हुए शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि बिलाल मस्जिद के पास सराय से अज्ञात द्वारा उसकी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को दबोच लिया। जिसको कोतवाली लाकर पूछताछ की गयी। इसी दौरान आरोपी ने अपना नाम सैफुद्दीन उर्फ बबलू पुत्र मोहम्मद अकील निवासी इक्कड़ खुर्द छोटी थाना पथरी हरिद्वार बताते हुए बरामद बाइक बिलाल मस्जिद के पास से चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी कि निशानदेही से क्षेत्र में छुपा कर रखी गयी चोरी की चार ओर बाइके बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
