♦युवक के सिर पर हथोडे से वार कर हत्या की सम्भावना, पुलिस जांच में जुटी
♦घटना स्थल के पास से हथोडा, शराब की खाली बोतल, बीयर की कैन बरामद
♦मृतक सिडकुल स्थित कम्पनी में करता था काम, बिजनौर का हैं मूल निवासी
♦पुलिस घटना व शराब के ठेके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत तड़के अतमलपुर-बौगला बाईपास के पास खेत में एक युवक का शव मिलने से हडकम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा हैं कि मृतक के सिर पर गहरा घाव था, जिससे प्रतीत हो रहा था कि उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार कर हत्या की गई है। बताया जा रहा हैं कि पुलिस ने घटना स्थल से एक हथोडा, खाली शराब की बोतल और बीयर की कैन बरामद की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को आज तडके अतमलपुर-बौगला बाईपास के पास एक खेत में एक युवक का शव खून से लतपथ पड़ा मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा हैं कि खून से लतपथ पडे युवक के सिर पर गहरा घाव था, प्रथम दृष्ट्या किसी भारी भरकम चीज से वार कर हत्या की गई थी। पुलिस को घटना स्थल के आसपास शराब की खाली बोतल, बीयर की कैन और एक हथोडा मिला है।
बताया जा रहा हैं कि मृतक की पहचान राजवीर पुत्र अमर सिंह निवासी बिजनौर यूपी के तौर पर हुई है, जोकि सिडकुल स्थित कंपनी में काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मृतक के परिजनों को घटना की सूचना भेज दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस मृतक की कम्पनी में उसके साथ काम करने वाले कर्मियों से भी पूछताछ कर घटना की तह तक पहुंचने का प्रयास शुरू कर दिये है। वहीं पुलिस घटना के आसपास समेत शराब के ठेके व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेज को खंगाल रही है। जिससे मृतक के साथ रहे लोगों की शिनाख्त के प्रयास करने में जुटी है।
