विवाहिता ने लगाया ससुरालियों पर बदनाम करने का आरोप
जांच के बाद पुलिस ने किया आरोपियों पर मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। विवाहिता से बदला लेने के लिए ससुरालियों ने उसका मोबाइल नम्बर अश्लील साईड पर डाल देने का मामला प्रकाश में आया है। पीडिता ने पति समेत पांच पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली रानीपुर में तहरीर देकर शिकायत की है। जांच के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि भेल रानीपुर निवासी एक विवाहिता ने तहरीर देते हुए शिकायत की थी कि वर्ष 2020 में अपने पति निर्भय राणा समेत पांच ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडन का मामला दर्ज कराया था। इसी दौरान विवाहिता को अलग-अलग मोबाइल नम्बरों से अश्लील मैसेज व काॅल आने लगी। जिनको उसके द्वारा ब्लाॅक कर दिया गया, लेकिन उसके बावजूद काॅल व मैसेज आने बंद नहीं हुए। जिससे परेशान होकर विवाहिता ने अपने परिचितों से अपने वाले काॅॅल पर फोन कराया गया। जिसके बाद पता चला कि विवाहिता का मोबाइल नम्बर अश्लील साईड सहित मैसेज पोस्ट बनाकर इंस्टाग्राम व गुगल व अन्य सोशल नेटवर्किग साईड पर भी डाला गया है।
पीडिता ने उसको बदनाम करने के लिए ऐसी हरकत के लिए अपने पति समेत ससुराल के लोगों पर शक जाहिर किया गया था। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद मामला सही पाया गया, जिसके बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
