एक साल पहले भी कर चुका आरोपी ऐसी हरकत
आरोपी की मां के माफी मांगने पर पुलिस से नहीं की थी शिकायत
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में नाबालिग को घर में अकेला पाकर छेडछाड करने वाले युवक को परिजनों ने पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने पूर्व में भी ऐसी हरकत कर चुका है, लेकिन उस वक्त आरोपी की मां ने माफी मांगते हुए मामला पुलिस तक नहीं पहुंच पाया था। पीडिता के पिता की तहरीर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रानीपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि वह अपनी पत्नी के साथ अपनी रिश्तेदारी में कनखल गये थे। जब वह देर शाम को वापस घर लौटे तो कमरे से उनकी नाबालिग बेटी के चिखने चिलाने की आवाज आ रही थी। बेटी की आवाज सुनकर वह कमरे में दौड़े तो देखा कि पडौसी युवक उनकी बेटी को नीचे गिराकर उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। उन्होंने आरोपी युवक हैप्पी को पकड लिया और उसकी पीटाई करते हुए कोतवाली लाया गया है।
पीडित पिता ने आरोप लगाया हैं कि एक साल पहले भी आरोपी युवक ने नाबालिग बेटी के साथ ऐसी हरकत की थी। तब आरोपी की मां ने माफी मांगकर पुलिस में शिकायत करने से रोक दिया था। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
