
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। आगामी नगर निकाय चुनाव हेतु सभी दलों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक कनखल के इंदु एनक्लेव में पूर्व राज्यमंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता अरविन्द शर्मा के निवास स्थान पर हुई। जहां पार्षद पद हेतु कई दावेदारों ने मध्य हरिद्वार के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा को अपना आवेदन पत्र देकर दावेदारी प्रस्तुत की और पूर्व राज्यमंत्री से आशीर्वाद लिया और सहयोग मांगा।
बैठक में वार्ड नं 22, आर्यनगर, जो महिला के लिए आरक्षित है, उक्त वार्ड से श्रीमती दीपिका गुप्ता पत्नी अमित गुप्ता ने पार्षद पद हेतु ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा को अपना आवेदन पत्र दिया। इस अवसर पर दीपिका गुप्ता ने कहा कि वह महिलाओं की सुरक्षा करने के साथ साथ वार्ड की समस्याओं के लिए कार्य करेंगी। इसी कड़ी में वार्ड नं 16 से मुकेश डिंगिया ने भी अपनी पत्नी के लिए पार्षद पद हेतु ब्लॉक अध्यक्ष को अपना आवेदन पत्र सौंपा।