नामाकंन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद
लीना बनौधा
हरिद्वार। भाजपा प्रत्याशियों ने मंगलवार को हरकी पौडी पर मां गंगा पूजन के बाद नामाकंन पत्र दाखिल करने के लिए रोशनाबाद पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। हरिद्वार विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मदन कौशिक ने हरकी पौडी पर पहुंचकर मां गंगा का पूजन कर अपनी जीत समेत प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार बनने का आशीवार्द मांगा।
हरिद्वार विधानसभा सीट से विधायक मदन कौशिक, ग्रामीण विधानसभा सीट विधायक स्वामी यतीश्वरानदं, रानीपुर विधानसभा सीट विधय आदेश चौहान, ज्वालापुर विधानसभा सीट सुरेश राठौर और खानपुर प्रत्याशी रानी देवयानी ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। रानीपुर विधायक आदेश चौहान नामांकन के बाद अपने शिवालिक नगर कैम्प कार्यालय पहुंचे, जहां जिनका कार्यक्रताओं द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार कार्यक्रताओं की कड़ी मेहनत व जनता के अतुल्य आशीर्वाद से दो बार से विधानसभा पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। तीसरी बार भी आप ही कि मेहनत से सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी अतिआत्मविश्वास में आने की आवश्यकता नही है। हमें जनता के हर द्वार तक पहुंचना है और समर्थन जुटाना हैं और विरोधियों हर चुनौती को ध्वस्त करना है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता काशीनाथ, हंसराज कटारिया, उज्ज्वल पंडित, मंडलाध्यक्ष अशुतोष चक्रपाणि, नागेंद्र राणा, डाॅ.अम्बरीष शर्मा, प्रभारी आशुतोष शर्मा, अतुल वशिष्ठ, बृजेश शर्मा, राॅबिन सिंह, संगीत चौहान, विनय चौहान, वीरेंद्र बोरी, इन्द्रराज दुग्गल,गौरव पुंडीर आदि मौजूद रहे।





