कोतवाली नगर क्षेत्र में कर रहे थे शराब का अवैध धंधा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी के निर्देशानुसार कोतवाली नगर नशा माफियों के कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस ने पांच शराब माफियों के खिलाफ गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गयी है। जोकि लम्बे समय से क्षेत्र में अवैध् शराब तस्करी के धंधे से जुडे थे।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्र के अवैध् शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ताकि चुनाव के दौरान क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग न हो और आचार संहिता का उल्लंघन न हो सके। जिसके तहत पुलिस ने क्षेत्र के शराब माफियों जोकि लम्बे समय से अवैध् शराब कारोबार से जुडे थे। जिनके खिलाफ पुलिस द्वारा कई बार कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। लेकिन जमानत के बाद बाहर आकर दोबारा अवैध शराब के धंधे से जुड कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करते रहे।
ऐसे पांच शराब माफियों के खिलाफ गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गयी है। जिनमें रामबाबू उर्फ भूरा पुत्र जोगेन्द्र निवासी झुग्गी झोपड़ी रोडीबेलवाला हरिद्वार, अशोक कुमार उर्फ सग्गू पुत्र स्व. रमेश चन्द्र निवासी इन्द्राबस्ती हरिद्वार, विष्णु पुत्र दुल्लू निवासी कंुजगली खड़खड़ी हरिद्वार, संदीप उर्फ सापू पुत्र जौनी निवासी किरायेदार पवन मस्तराम गली भूपतवाला हरिद्वार और ज्ञानी पुत्र मुकट सिंह निवासी हुसैनपुर सैलाब गिन्नौर सम्भल यूपी हाल रानीगली भूपतवाला हरिद्वार शामिल है।
