ड्रग माफियाओं को ऐसी सजा देगें की रूह भी काप उठेगी
आरोपः भाजपा सरकार के लोगों के सरंक्षण में ड्रग का खेल खेला जा रहा
उत्तराखण्ड में ड्रग का काला कारोबार जेल से भी हो रहा संचालित
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पवित्र धर्मिक स्थल उत्तराखण्ड को पांच सालों में भाजपा सत्ता ने अवैध नशे कारोबार स्मैक, शराब, गांजा आदि में धकेल दिया है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की सरपरस्ती में ही ड्रग का खुला खेल खेला गया। ड्रग माफियाओ ने पवित्र उत्तराखण्ड व हरिद्वार की युवा पीढियों को बर्बाद करने का षडयंत्र किया है। कांग्रेस का संकल्प हैं कि सरकार बनते ही हम नशे को जड़ से उखाड़ फैकेगे, बल्कि नशे के माफियाओ को ऐसी सजा देगें की उनकी रूह भी काप उठेगी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सूरजेवाला हरिद्वार विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रहा्रचारी के चुनाव अभियान के दौरान शुक्रवार को मध्य हरिद्वार के एक होटल में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि जनपद हरिद्वार जिस तेजी से नशे के अवैध कारोबार शराब, गांजा के साथ अब स्मैक आदि पदार्थो ने हरिद्वार के युवाओं के भविष्य को बबार्द करने का काम किया हैं। इतना ही नहीं नशे के माफियाओ ने महिलाओं व बच्चों को भी नशे का आदी बना दिया है। कांग्रेस शहर में नशे पर चोट और युवाओं को रोजगार के मुद्दे को लेकर चुनावी रण में है। हरिद्वार शहर अवैध् नशे स्मैक, गांजा, शराब आदि का हब बनता जा रहा है। दुनिया की आस्था का केन्द्र हरकी पौडी भी नशे के अवैध कारोबार से अछूता नहीं रहा है। वहां पर भी नशा माफियाओ ने अपने जाल फैला कर इस धंधे को संचालित कर रहे है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखण्ड समेत हरिद्वार में ड्रग माफियाओ का सरंक्षण दाता आखिर कौन बना हुआ है?। हमारा मानना हैं कि भाजपा सरकार के लोगों के सरंक्षण में ड्रग का खेल खेला जा रहा है। इस नशे के अवैध् कारोबार से पुलिस कर्मी भी अछूते नहीं रहे है। कई पुलिस कर्मी भी ड्रग के साथ पकडे जा चुके है। इतना ही नहीं ड्रग का काला कारोबार जेल से भी संचालित किया जा रहा है। भाजपा सरकार में हाल ही में सम्पन्न हुए कुंभ मेला 2021 में जिस तरिके से एनटीपीसीआर टेस्टिंग घोटाला सामने आया, जोकि देश की सुर्खिया बना। इसके साथ ही भाजपा शासनकाल में ही उत्तराखण्ड में नकली दवाईयों का अड्डा बना। जब देश कोरोना काल में लोग जीवन रक्षक दवा के लिए तरस रहे थे। तब उत्तखण्ड में ही नकली रेमडिसिवर इंजेक्शन की फैक्ट्री पकड़ी गयी।
उन्होंने आरोप लगाया कि मदन कौशिक निंरकुश, अंहकारी हैं सत्ता का नशा मदन के सिर पर चढ कर बोलता है। इसी लिए सत्ता का दुरूपयोग साक्षत साबूत के साथ देखना हैं तो तीर्थनगरी हरिद्वार में देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता हैं कि मदन कौशिक के पापों का घड़ा अब भर चुका है, गंगा माईया उनके साथ न्याय करेगी। और कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रहा्रचारी को हरिद्वार शहर की सेवा करने का मौका देगी। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रहा्रचारी, विधनसभा 25-26 प्रभारी ज्योति खण्डेलवाल, मेयर अनीता शर्मा, अरविन्द शर्मा, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
