जनता ने किया भाजपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत
लीना बनौधा
हरिद्वार। भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने अपने समर्थकों के साथ शिवमूर्ति से अपना जनसम्पर्क अभियान शुरू किया, जोकि ललतारो पुल, अपर रोड़, हरकी पैड़ी से होते हुए बड़ा बाजार पहुंचा। जनसम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने लोगों से वोट देने की अपील की। इस दौरान लोगों ने मदन कौशिक का जोरदार स्वागत करते हुए भारी मतों से जीत दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने कहा कि शहर की जनता के आशीवार्द से उन्होंने भूमिगत विद्युत लाइन, भूमिगत गैस पाइपलाइन, सीवरेज, बिजली पानी सड़क के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज, राजकीय डिग्री कॉलेज, अस्पताल आदि सुविधाओं स्थापित कर हरिद्वार के विकास में नए आयाम स्थापित किए हैं।
उन्होंने कहा कि वे सभी सुविधाएं उन्होंने क्षेत्र की जनता को देने की कोशिश की है जो देश के विकसित महानगरों में होती है जिनमे । उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर जनता को भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए उन्होंने बताया कि 20 साल पहले हरिद्वार की सड़के अस्पताल कॉलेज कॉलोनिया बिजली पानी सड़क आदि से वंचित थी लेकिन उन्होंने अपने 20 वर्ष के कार्यकाल में हरिद्वार का चहुमुखी विकास किया है लेकिन कांग्रेस ने हरिद्वार में अपने 50 साल के कार्यकाल में केवल हरिद्वार की जनता को ठगने का काम किया है और अब भी केवल प्रलोभन देकर युवा साथियों व जनता को ठगना चाहती है लेकिन हरिद्वार की सम्मानित जनता कांग्रेस की मानसिकता को पहचान चुकी है।
उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2017 में हरिद्वार की जनता ने बड़े जनादेश के साथ भाजपा प्रत्याशी के रूप में उनको चुना था तो इस प्रदेश में काफी चुनौतियां थी, लेकिन डबल इंजन की सरकार और जनता के जनादेश की ताकत के बल पर 5 वर्षों में उत्तराखंड का चहुमुखी विकास करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। आज उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी हवाई कनेक्टिविटी और सड़क कनेक्टिविटी का कार्य जोरों से चल रहा है। ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जिसके बाद इस प्रदेश का पर्यटन वर्ष भर चल सकेगा। अटल आयुष्मान योजना ने प्रदेश में सेवा की एक अनूठी मिसाल कायम की है।
इस दौरान जिला महामंत्री विकास तिवारी, डॉ. विशाल गर्ग, संजय त्रिवाल, हरजीत सिंह, शिखर पालीवाल, नवीन झा, चंद्रमोहन कौशिक, पार्षद अनिरुद्ध भाटी,विनीत जोली, अनिल वशिष्ठ अनिल मिश्रा, कमल बृजवासी, सुमित श्री कुंज, संजय अग्रवाल,सुभाष चंद, विनय त्रिवाल, कमल गुप्ता समेत भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Reply
